ramcharitmanas
✕

कश्मीर के अवंतीपोरा में सुरक्षाबलों से मुठभेड़, 6 आतंकी ढेर

Updated: शनिवार, 22 दिसंबर 2018 (10:43 IST)
श्रीनगर। कश्मीर में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच सुबह-सुबह हुई मुठभेड़ में त्राल के अवंतीपोरा में 6 आतंकी मारे गए। सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेर लिया है और सर्च अभियान चलाया जा रहा है। फिलहाल किसी भी जवान के हताहत होने की खबर नहीं है।


शनिवार सुबह सुरक्षाबलों को अवंतीपोरा में आतंकियों के छिपे होने की खबर मिली थी। जब सुरक्षाबलों ने इलाके पर कोर्डन एंड सर्च ऑपरेशन (कासो) चलाया तो आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में 6 आतंकियों को ढेर कर दिया गया है। फिलहाल किसी भी जवान के हताहत होने की खबर नहीं है।

आज सुबह सुरक्षाबलों को त्राल इलाके में आतंकवादियों के छिपे होने की खबर मिली थी। इसके बाद सुरक्षाबलों ने इलाके को घेर लिया। दोनों ओर से भयंकर फायरिंग शुरू हो गई, जिसमें सुरक्षाबलों ने 6 आतंकवादियों को मार गिराया। ये सभी आतंकी अंसार उल जगवात के बताए जा रहे हैं।

हालांकि सेना ने अभी इसकी पुष्टि नहीं की है। आतंकियों का संबंध जाकिर मूसा के गुट अंसार उल गजवा उल हिंद से बताया जा रहा है। इस अभियान में 42 राष्ट्रीय रायफल्स औप 180 सीआरपीएफ की टीम लगी हुई है। मुठभेड़ अब भी जारी है।

लेखक के बारे में
सुरेश डुग्गर
सुरेश डुग्गर वेबदुनिया के लिए जम्मू कश्मीर से समाचार संकलन के लिए अधिकृत हैं। वे तीन दशक से ज्यादा समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।.... और पढ़ें

Show comments

Tata की इस कार पर 3 लाख से ज्यादा डिस्काउंट, पुरानी गाड़ियों पर मिल रहा बड़ा फायदा, Harrier EV भी सस्ती

China : लद्दाख को लेकर चीन की कुटिल करतूत, बताया भारत का अवैध कब्जा, 28 जगहों के नाम बदलने पर भड़का

Electric Scooter : सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर के साथ रोजाना का सफर होगा आसान, मिलेगी 130 KM की रेंज, जान लीजिए दूसरे फीचर्स

Vande Bharat Sleeper Train : अब 24 कोच वाली ट्रेन में होगा सफर, 1,224 यात्रियों को मिलेगी जगह, जानिए हॉट शॉवर और पैंट्री समेत सभी सुविधाएं

एस. जयशंकर ने क्यों दी '4F संकट' की चेतावनी? जानिए इंदिरा गांधी ने 1966 में भारत को ऐसे ही संकट से कैसे निकाला था

सभी देखें

अहमदाबाद में 158 शरणार्थियों को मिली भारतीय नागरिकता, उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी ने बांटे प्रमाण पत्र

उत्तराखंड को बड़ी सौगात: रुद्रपुर मेडिकल कॉलेज में 100 MBBS सीटें, सीएम धामी ने दी जानकारी

फ्रैंकफर्ट से दिल्ली आ रही AI-2030 की जयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग, एअर इंडिया फ्लाइट हाईजैक होने का अलर्ट

LIVE: राहुल गांधी बोले, देश में तिरंगा फहराना कोई अपराध नहीं

CJP नेताओं की गिरफ्तारी पर भड़के अभिजीत दिपके, कहा- देश में अघोषित इमरजेंसी जैसे हालात

अगला लेख