sundarkand

जम्मू-कश्मीर : सुरक्षाबलों ने 3 पाकिस्तानी आतंकियों को मार गिराया, सर्च ऑपरेशन जारी

Updated: गुरुवार, 1 नवंबर 2018 (09:12 IST)
श्रीनगर। बडगाम में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ के दौरान तीन आतंकियों को मार गिराया है। यहां सुरक्षाबलों को तीन आतंकियों के एक घर में छिपे होने की सूचना मिली थी। इसके बाद सुरक्षाबलों ने एरिया में सर्च ऑपरेशन शुरू किया। इस दौरान सुरक्षाबलों ने आतंकियों को आत्मसमर्पण करने की चेतावनी दी, लेकिन उन्होंने अचानक से फायरिंग शुरू कर दी।


इसके जवाब में भारतीय जवानों ने भी जवाबी गोलीबारी की, जिसमें तीन आतंकी ढेर हो गए। सुरक्षाबलों ने अभी और आतंकियों के छिपे होने की आशंका जाहिर की है, जिसके चलते पूरे इलाके की नाकाबंदी करते हुए सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया है। इस बीच स्थानीय लोगों से मुठभेड़ वाले इलाके से दूर रहने की अपील की गई है।

सेंटर कश्मीर के बडगाम जिले के बुजगू एरिजल क्षेत्र में जारी मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने अब तक 3 आतंकियों को मार गिराया है। बीती रात बुजगू एरिजल क्षेत्र के एक घर में 3 से 4 आतंकियों के छिपे होने की खबर मिलते ही सुरक्षाबलों ने सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया। रात में ही क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन के दौरान मुठभेड़ शुरू हो गई।

याद रहे घाटी में आए दिन आतंकियों के साथ मुठभेड़ होती है। एक दिन पहले दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले के त्राल क्षेत्र में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में 3 आतंकी मारे गए थे। मारे गए आतंकियों में एक जैश-ए-मोहम्मद के चीफ मौलाना मसूद अजहर का भतीजा उस्मान हैदर भी मारा गया था। उस्मान जैश स्नाइपर टीम का उपप्रमुख था। इस ऑपरेशन में 42 राष्ट्रीय राइफल्स, एसओजी और सीआरपीएफ के जवान शामिल थे। सेना ने जैसे ही आतंकियों की धरपकड़ शुरू की। दहशतगर्दों ने अपने ठिकाने से फायरिंग शुरू कर दी।

कई घंटे तक चले इस ऑपरेशन में आखिरकार सेना ने उस घर को उड़ा दिया, जहां से छिपकर आतंकी सेना पर गोलियां बरसा रहे थे। यहां से सेना को तीन शव, और एमफोर स्नाइपर राइफल मिली है। मंगलवार की कार्रवाई में आतंकी संगठन के एक स्नाइपर का मारा जाना सेना की बड़ी कामयाबी माना जा रहा है। बता दें कि पिछले दिनों जम्मू-कश्मीर में जैश के स्नाइपरों के चोरी छिपे हमले में 3 जवान भी शहीद हुए थे।
लेखक के बारे में
सुरेश डुग्गर
सुरेश डुग्गर वेबदुनिया के लिए जम्मू कश्मीर से समाचार संकलन के लिए अधिकृत हैं। वे तीन दशक से ज्यादा समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।.... और पढ़ें

Show comments

6 साल बाद दर्ज हुई FIR, किन बड़े नामों की हो रही जांच, क्‍या है एक्‍टर सुशांत सिंह राजपूत से कनेक्‍शन?

पोलैंड सीमा के पास रूस का बड़ा ड्रोन हमला, बाल-बाल बचे ब्रिटेन के पूर्व PM बोरिस जॉनसन!

क्यों भारत बन रहा चीन की मजबूरी? 7 साल बाद शी जिनपिंग के दिल्ली आने की असली वजह?

5000 करोड़ के मालिक BJP विधायक शाह ने मुंबई की सड़कों पर मांगी भीख, आखिर ऐसा क्यों हुआ?

9 साल पुरानी शादी खत्म, शहडोल MP हिमाद्री सिंह और नरेंद्र मरावी का तलाक

सभी देखें

6 महीने में शादी का दावा! जयपुर के मंदिर में बप्पा की मेहंदी पर टूटे कुंवारे, 3 घंटे में 3500 किलो मेहंदी खत्म!

गुरुग्राम हिट एंड रन मामला: राजस्थान के दौसा से मुख्य आरोपी गिरफ्तार, हत्या के प्रयास की धारा जोड़ी गई

IAS दिव्या मित्तल का इस्तीफा मंजूर, जानिए कौन हैं IIT-IIM पासआउट अफसर और क्या मिर्जापुर से लड़ेंगी चुनाव?

उदयपुर में खौफनाक घटना, महिला पर अटैक, आंखों में मिर्च पाउडर झोंका, नाक काटकर 9वीं मंजिल से फेंकने की कोशिश

पश्चिम बंगाल उपचुनाव: कौन थे चंद्रनाथ रथ, जिनकी मां को भाजपा ने नंदीग्राम से दिया टिकट?

अगला लेख