Daily Horoscope
✕

भाजपा से मुकाबले के लिए महागठबंधन पर राहुल गांधी से मंत्रणा करेंगे चन्द्रबाबू नायडू

Updated: गुरुवार, 1 नवंबर 2018 (09:04 IST)
आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री और तेलुगुदेशम पार्टी (टीडीपी) के अध्यक्ष चंद्रबाबू नायडू 2019 में भाजपा के खिलाफ महागठबंधन खड़ा करने में जोरशोर से जुटे हैं। गुरुवार को वे दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से मिलने वाले हैं।

नायडू राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) सुप्रीमो शरद पवार, नेशनल कॉन्फ्रेंस नेता फारूक अब्दुल्ला और समाजवादी पार्टी (एसपी) के अध्यक्ष अखिलेश यादव से भी मुलाकात करेंगे। इसके अलावा उनका भाजपा के पूर्व नेता यशवंत सिन्हा से भी मिलने का कार्यक्रम है। टीडीपी ने एक आधिकारिक बयान में देश के बदलते राजनीतिक हालत में किसी बड़ी घोषणा किए जाने का इशारा किया।

पार्टी ने यह भी कहा कि नायडू बीजेपी के खिलाफ समान विचारधारा वाली पार्टियों को एक मंच पर लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। बयान में यह भी कहा गया कि देशहित में नायडू बीजेपी और एनडीए गठबंधन को हराने के लिए अलग-अलग दलों को एकजुट करने का काम करेंगे।

चंद्रबाबू नायडू बीते एक हफ्ते में दूसरी बार दिल्ली दौरे पर आ रहे हैं।  इससे पहले बीते शनिवार को नायडू ने दिल्ली पहुंचकर मायावती, शरद यादव और अरविंद केजरीवाल समेत अन्य नेताओं से बैठक की थी।

Show comments

Google Search में AI का नया दौर, एआई Overviews, AI Mode और Gemini से बदल जाएगा सर्च का अनुभव

Pakistan के 9 सैनिक ढेर, BLF की KAAD यूनिट का हमला, Balochistan में महिला यूनिट का वीडियो देख उड़ जाएंगे होश

मध्यप्रदेश में गधे के नाम पर बना नर्सिंग सर्टिफिकेट, MPNRC की ऑनलाइन व्यवस्था पर उठे सवाल

Honda QC3 vs Ather Konarc Comparison: कीमत, रेंज, बैटरी, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन में कौन बेहतर?

सामने आएगा भागीरथपुरा में 36 मौतों का सच, इंदौर के दूषित जल कांड की 600 पन्‍नों की रिपोर्ट होगी सार्वजनिक

सभी देखें

कश्मीर में अब भी 30 से ज्‍यादा विदेशी आतंकी बने सुरक्षाकर्मियों के लिए चुनौती!

FlyDubai Flight Emergency: कॉकपिट में भिड़े दो पायलट, अपहरण की अफवाह पर इजरायली लड़ाकू विमानों ने कराई सऊदी अरब में इमरजेंसी लैंडिंग

13 राज्यों से जल्द विदा होगा दक्षिण पश्चिम मानसून, IMD का 6 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

अखिलेश के बिना सब सूना... भाजपा नेता बृजभूषण शरण सिंह के बयान से यूपी में क्यों गरमाई सियासत? समझें इसके मायने

कौन हैं धनराज नथवानी, जिन्हें अखिलेश ने बनाया राज्यसभा उम्मीदवार? अंबानी से करीबी संबंध, पिता NDA से सांसद

अगला लेख