biodatamaker

3 दिनों में सुरक्षाबलों ने 3 टॉप कमांडरों सहित 10 आतंकियों को किया ढेर

Updated: शुक्रवार, 19 अक्टूबर 2018 (17:27 IST)
श्रीनगर। सुरक्षाबलों ने पिछले 3 दिनों में 10 आतंकियों को मार गिराया है। इनमें से दो को आज सुबह, 4 को कल रात को तथा परसों भी चार आतंकी मार गिराए गए थे। मारे गए 10 आतंकियों में 3 टॉप के कमांडर के थे। उत्तरी कश्मीर के बारामुल्ला में शुक्रवार को सुरक्षाबलों ने एक मुठभेड़ में दो आतंकियों को मार गिराया।


फिलहाल उनके अन्य साथियों को पकड़ने के लिए सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया है। जानकारी के अनुसार बारामुल्ला के करालहार इलाके में पुलिस के जवानों ने सेना व सीआरपीएफ के जवानों के साथ मिलकर एक संयुक्त नाका लगा रखा था।

इसी दौरान वहां से गुजर रहे संदिग्ध तत्वों को देखते हुए सुरक्षाबलों ने जैसे ही रुकने का संकेत किया, उन्होंने फायरिंग कर दी। जवानों ने खुद को बचाते हुए जवाबी फायर किया। इसके बाद वहां मुठभेड़ तेज हो गई। करीब 15 मिनट की मुठभेड़ में दो आतंकी मारे गए, लेकिन उनके अन्य साथी वहां से भाग निकले।

डीजीपी दिलबाग सिंह ने बताया कि यह आतंकी हमला नहीं था। पुलिस नाकेबंदी कर तलाशी अभियान चला रही थी। इस बीच दो संदिग्ध स्कॉर्पियो कार में आते हैं, जिन्हें रोककर आईडी कार्ड मांगा तो इनमें से एक ने पुलिस पर गोली चलाने की कोशिश की, लेकिन उससे पहले ही उसे मौके पर ही मार दिया गया। दूसरे ने भागने की कोशिश की, लेकिन उसे भी मार गिराया गया। मारे गए आतंकियों से दो एसाल्ट राइफलें, दो चाइनीज पिस्तौल व अन्य साजो-सामान भी मिला है।

इतना जरूर था कि बुधवार से लेकर शुक्रवार तक 3 दिनों में सुरक्षाबलों ने आतंकियों के खिलाफ अभियान चलाकर कुल 10 आतंकी मार गिराए। इसमें फतेहकदल में लश्कर के टॉप कमांडर मेहराजुद्दीन बांगरू समेत तीन आतंकियों को बुधवार को, वहीं गुरुवार सुबह पुलवामा में सुरक्षा बलों ने तहरीक-ए-मुजाहिदीन संगठन के आतंकवादी अहमद भट्ट को मार गिराया। उधर देर रात उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले के बोनियार जंगल क्षेत्र में सेना ने घुसपैठ की कोशिश को नाकाम किया। सेना के अनुसार इस दौरान हुई मुठभेड़ के दौरान चार आतंकियों को ढेर कर दिया गया।
 
कल रात को उत्तरी कश्मीर के उड़ी सेक्टर में एलओसी पर घुसपैठ के प्रयास को नाकाम बनाते हुए चार आतंकियों को मार गिराया। मारे गए चारों आतंकियों के पाकिस्तानी होने की संभावना जताई जा रही है। सेना ने मुठभेड़ स्थल और उसके साथ सटे इलाकों में एहतियातन सघन तलाशी अभियान चला रखा है।

जानकारी के अनुसार उड़ी सेक्टर के अंतर्गत बोनियार सब-सेक्टर में टुरना अग्रिम चौकी के साथ सटे जंगल में सेना की 5 ग्रेनेडियर्स के जवानों ने घुसपैठियों के एक दल को भारतीय इलाके में देखा। जवानों ने आसपास की सभी चौकियों को सूचित करते हुए घुसपैठियों को ललकारा। इस पर उन्होंन अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी।

बताया जाता है कि घुसपैठिए दो अलग-अलग गुटों में बंट गए और फायरिंग कर वापस भागने लगे। जवानों ने उनका पीछा करते हुए जवाबी कार्रवाई कर उन्हें मुठभेड़ में उलझा लिया। यह मुठभेड़ सुबह साढ़े 8 बजे शुरू हुई और पहले दो घंटों के दौरान दोनों तरफ से भीषण गोलियां चलती रहीं। इसके बाद अगले दो घंटों तक आतंकियों की तरफ से गोलीबारी की तीव्रता कम रही और वह बीच-बीच में गोली चलाने लगे। दोपहर 1 बजे तक आतंकियों की तरफ से गोलीबारी पूरी तरह बंद हो गई।

रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता कर्नल राजेश कालिया ने बताया कि उड़ी सेक्टर में घुसपैठ का प्रयास नाकाम बनाते हुए चार आतंकी मार गिराए गए हैं। ये चारों आतंकी विदेशी हो सकते हैं। इनके पास से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद भी मिला है। उन्होंने बताया कि मारे गए आतंकियों के कुछ और साथी वहां हो सकते हैं, इसलिए बोनियार के अग्रिम इलाकों में सघन तलाशी अभियान को जारी रखा हुआ।
लेखक के बारे में
सुरेश डुग्गर
सुरेश डुग्गर वेबदुनिया के लिए जम्मू कश्मीर से समाचार संकलन के लिए अधिकृत हैं। वे तीन दशक से ज्यादा समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।.... और पढ़ें

Show comments

कभी चीन का 'सुब्रत रॉय सहारा', अब उम्रकैद, Evergrande के Hui Ka Yan की कहानी ने क्यों चौंकाया?

राहुल गांधी की मांग के आगे झुकी दिल्ली पुलिस, धरने के बाद NEET पैलेट पीड़ित छात्र साहिल की FIR लिखी

H1N1 Cases: दिल्ली-NCR में 1,700 से ज्यादा मामले, मुंबई में भी तेजी, बच्चों में फ्लू जैसे लक्षण बढ़े, जानें बचाव और कब कराएं टेस्ट

भारत में चीनी के दाम बढ़ने से Pakistan को क्यों दिखा फायदा, दिल्ली के फैसले से क्यों हुआ बैचेन

सांप के डसने से कोमा में जा रहा था एंबुलेंस ड्राइवर, दोस्तों ने 2 घंटे में मारीं 400 थपकियां; 30 इंजेक्शन भी बेअसर

सभी देखें

CM मोहन यादव का बड़ा एक्शन, लापरवाह जिला पंजीयक सहकारिता निलंबित, टीकमगढ़ में सुनीं जनशिकायतें

UP-Japan Meet : जापानी प्रतिनिधिमंडल ने देखी वीमेन पावर लाइन 1090 की कार्यप्रणाली, समझा महिला सुरक्षा मॉडल

UP-Japan Investment Meet 2026: यूपी और जापान के यामानाशी में पर्यटन सहयोग, सारनाथ-फुजिसान से मजबूत होंगे रिश्ते

UP-Japan Investment Meet 2026: लखनऊ में दिखी स्वदेशी तकनीक की ताकत, तेजस्वान ड्रोन से दिव्यास्त्र तक छाए अत्याधुनिक उत्पाद

काशी पहुंचा 109 सदस्यीय जापानी प्रतिनिधिमंडल, निवेश से संस्कृति तक बढ़ेगा भारत-जापान सहयोग

अगला लेख