dharma sangrah

श्रीनगर में सुरक्षाबलों पर आतंकी हमला, 1 महिला की मौत, 21 जवान घायल

Updated: रविवार, 6 मार्च 2022 (18:04 IST)
जम्मू। राजधानी शहर श्रीनगर के अमीराकदल में आतंकियों ने सुरक्षाबलों को निशाना बनाकर ग्रेनेड से हमला किया। ग्रेनेड फटने के कारण एक नागरिक की मौत हो गई तथा पुलिसकर्मी समेत 21 लोग घायल हो गए। अचानक हुए विस्फोट के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई।

सूचना पर पहुंचे अन्य सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेर लिया है। आतंकियों की बड़े पैमाने पर तलाश की जा रही है। सभी घायलों को उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है।
अमीराकदल में सुरक्षाबलों की एक टुकड़ी नाके पर तैनात थी। इसी बीच उन पर ग्रेनेड से हमला किया गया।

निशाना चूकने के कारण ग्रेनेड दूसरी जगह जाकर फट गया। इसकी चपेट में 21 लोग आ गए। एक नागरिक की अस्पताल में मौत हो गई। बाकी सभी घायलों का उपचार किया जा रहा है। इस बीच पूरे इलाके को घेरकर आतंकी को खोजा रहा है। अधिकारियों ने बताया कि सभी की हालत स्थिर है।

कल भी श्रीनगर के व्यस्त आलमगीर इलाके में संदिग्ध वस्तु मिलने की सूचना के बाद लोगों में अफरातफरी फैल गई थी। मौके पर पहुंचे सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके की घेराबंदी करते हुए हाइवे पर वाहनों की आवाजाही को बंद कर दिया था। यह संदिग्ध वस्तु सड़क के बीचों-बीच डिवाइडर पर रखी हुई थी।

इलाका व्यस्त होने की वजह से सुरक्षाकर्मी कोई जोखिम नहीं उठाना चाहते थे। उन्होंने तुरंत बम निष्क्रिय दस्ते को वहां बुला लिया। दस्ते में शामिल जवानों ने सुरक्षा को यकीनी बनाते हुए संदिग्ध वस्तु को वहां से हटाया और एक सुरक्षित जगह पर ले जाकर उसे क्षतिग्रस्त कर दिया। 
लेखक के बारे में
सुरेश एस डुग्गर
सुरेश डुग्गर वेबदुनिया के लिए जम्मू कश्मीर से समाचार संकलन के लिए अधिकृत हैं। वे तीन दशक से ज्यादा समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।.... और पढ़ें

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख