sawan somwar

जम्‍मू-कश्‍मीर में इस साल हुए बड़े आतंकी हमले...

Updated: गुरुवार, 27 अप्रैल 2017 (12:03 IST)
उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में आतंकियों ने एक सैन्य शिविर पर हमला बोल दिया, जिसमें एक कैप्टन समेत तीन सैन्यकर्मी शहीद हो गए और पांच सैनिक घायल हो गए। जवाबी कार्रवाई में जैश-ए-मोहम्मद के दो संदिग्ध आतंकी मारे गए। जम्‍मू कश्‍मीर में इस साल हुए बड़े आतंकी हमलों पर एक नजर... 

* 9 जनवरी- जम्मू के अखनूर में जनरल रिजर्व इंजीनियर फोर्स के कैंप पर हमला, 3 मजदूर मारे गए।
* 13 जनवरी- बीएसएफ ने सांबा सैक्टर में घुसपैठ की बड़ी कोशिश को नाकाम किया। 1 आतंकी मारा गया, तकरीबन 5 आतंकी पाकिस्तान वापस भागे।
* 17 जनवरी अनंतनाग में विशेष सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ 3 आतंकी मारे गए।
* 4 फरवरी- सेना और पुलिस ने सोपोर में बड़े आतंकी हमले को नाकाम किया। 2 आतंकी मारे गए।
* 12 फरवरी- कुलगाम में हुई मुठभेड़ में 4 आतंकी मारे गए, 2 नागरिक और सैनिक भी शहीद। मुठभेड़ के दौरान स्थानीय लोगों से हुई झड़पों में 24 लोग घायल।
* 14 फरवरी- उत्तरी कश्मीर में 2 बड़े एनकाउंटर, 4 आतंकी मारे गए, 4 सैनिक भी शहीद, मरने वाले आतंकियों में लश्कर के 2 बड़े कमांडर शामिल।
* 23 फरवरी- शोपियां जिले में आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर हमला बोला, मुठभेड़ में 3 जवान शहीद, 1 महिला नागरिक की मौत।
* 4 मार्च- शोपियां में 12 आतंकियों की टीम ने एक पुलिसवाले के घर में की तोड़फोड़।
* 13 मार्च- पुलवामा में आतंकियों ने एक पूर्व सरपंच को मौत के घाट उतारा।
* 15 मार्च- कुपवाड़ा जिले में मुठभेड़, 3 लश्कर आतंकी ढेर, 1 नाबालिग लड़की ने भी गंवाई जान।
* 23 मार्च- आतंकियों ने शोपियां में विधायक यूसुफ भट्ट के घर और वाहन पर धावा बोला। कोई हताहत नहीं।
* 26 मार्च- पुलवामा के अवंतिपुरा में मुठभेड़ के दौरान हिज्बुल मुजाहिदीन के 2 आतंकी मारे गए।
* 2 अप्रैल- श्रीनगर के नौहट्टा में ग्रेनेड हमला, 1 पुलिसकर्मी शहीद, 14 अन्य लोग घायल।
* 3 अप्रैल- श्रीनगर के करीब पंथा चौक पर सीआरपीएफ के काफिले पर हमला, 1 जवान शहीद, 5 घायल।
* 9 अप्रैल- लोकसभा उप-चुनाव में हिंसा के दौरान 8 लोग मारे गए, करीब 200 घायल।
लेखक के बारे में
सुरेश एस डुग्गर
सुरेश डुग्गर वेबदुनिया के लिए जम्मू कश्मीर से समाचार संकलन के लिए अधिकृत हैं। वे तीन दशक से ज्यादा समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।.... और पढ़ें
Show comments

नितिन नवीन की टीम में 2 मुस्लिम, जानिए कौन हैं तारिक मंसूर और कुंवर बासित अली?

Jio Prime : ₹300 में सालभर रिचार्ज की टेंशन खत्म! 20 अगस्त से मिलेगा सब्सक्रिप्शन, ₹299 वाला प्लान रहेगा जारी

BJP की नई टीम का ऐलान: स्मृति ईरानी-वसुंधरा राजे की वापसी, पीयूष गोयल बने कोषाध्यक्ष

Twisha Sharma Death Case: CBI की 636 पन्नों की चार्जशीट में बड़ा खुलासा, रिटायर्ड जिला जज और बेटे को बनाया आरोपी

CJP कार्यकर्ता के पिता की पीट-पीटकर जान ली, बंगाल में सरकारी स्कूल की बदहाली दिखाना पड़ा भारी, दीपके ने साधा निशाना

सभी देखें

अयोध्या के 100 साल पुराने राजकीय पुस्तकालय की बदलेगी सूरत, 3.23 करोड़ से बनेगी अत्याधुनिक लाइब्रेरी

झारखंड सरकार ने छात्रों की बात मानी, JSSC-CGL परीक्षा रद्द, 2014 से हुई सभी गड़बड़ियों की होगी जांच

योगी सरकार का PRD जवानों को बड़ा तोहफा, ₹3,000 वर्दी भत्ता से लेकर कैशलेस मेडिकल कार्ड तक, लखनऊ में बनेगी बहुमंजिला बैरक

UP Divyang Employment : योगी सरकार की बड़ी पहल, 11 दिन में 75 जिलों के 1,559 दिव्यांगजनों को मिला रोजगार

UP-Japan Investment Meet 2026: जापान से यूपी में आएगा बड़ा निवेश, 200 से ज्यादा कंपनियां तलाशेंगी मौके; यीडा में बनेगी ‘जापानी सिटी’

अगला लेख