ganesh chaturthi

बेटे ने क‍िया था आतंक से इनकार, अब मां को 20 साल से बेटे का इंतजार!

Updated: रविवार, 17 मई 2020 (14:54 IST)
पीओके में पाकिस्तानी सेना और वहां की खुफिया एजेंसी आईएसआई का आतंक आम बात है, लेक‍िन पाक‍िस्‍तान हमेशा इस बात से इनकार करता रहा है। दरअसल पाक‍िस्‍तान ने पीओके को आतंक का अड्डा बना रखा है, इसके ल‍िए वो आम लोगों का उपयोग करने से भी बाज नहीं आ रहा है।

हाल ही में मीड‍िया में आई एक र‍ि‍पोर्ट ने पाक‍िस्‍तान की इस पोल को खोल कर रख द‍ि‍या है।

दरअसल पाक‍िस्‍तान में लोगों को जबरन ज‍िहाद और आतंक में शाम‍िल करने की कोशि‍श रहती है। एक ऐसा ही मामला सामने आने से पाक‍िस्‍तान की यह करतूत उजागर हो गई है।

मीड‍िया र‍िपोर्ट के मुताबि‍क पाक अधिकृत कश्मीर के हजेरा कस्बे के निवासी मोहम्मद खालिद ने करीब 20 साल पहले पाकिस्तान समर्थित जिहाद में शामिल होने से मना कर दिया था। इससे गुस्‍साए आईएसआई ने उसका अपहरण कर लिया था। इसके बाद आज तक खालिद का कोई पता नहीं चल सका है कि वो जिंदा हैं या उसकी मौत हो गई है।

खालिद की मां रशीदा बेगम ने मीड‍िया को बताया कि उनके बेटे का 20 साल पहले पाकिस्तान की आईएसआई ने अपहरण कर लिया था। रशीदा ने बताया कि उसके बाद से मोहम्मद खालिद खान को किसी ने न देखा ना ही उसके बारे में कुछ सुना है। अपने बेटे की तलाश में खालिद की मां ने पाकिस्तान के कई आला नेताओं को चिठ्ठी लिखी और बेटे की खोज की गुहार लगाई। लेक‍िन नेताओं से भी उन्‍हें कोई मदद नहीं म‍िली।

खबरों के अनुसार आईएसआई पीओके के लोगों को आतंकी ट्रेन‍िंग में शाम‍िल करने के ल‍ि‍ए कैंपेन चलाती है। खालिद को भी पाक सेना ने ट्रेनिंग में शामिल करने के लिए कहा गया था लेकिन, उसने इससे इनकार कर दिया था। इसके बाद से ही वो गायब हो चुका है। खाल‍िद की मां रशीदा ने हताश होकर पाकिस्तानी हाईकोर्ट में भी अपील की। आईएसआई का मामला होने के कारण पाकिस्तानी कोर्ट ने भी इसमें हस्‍तक्षेप नहीं क‍िया। करीब 20 साल बाद भी रशीदा को अपने बेटे खाल‍िद के आने का इंतजार है।

Show comments

6 साल बाद दर्ज हुई FIR, किन बड़े नामों की हो रही जांच, क्‍या है एक्‍टर सुशांत सिंह राजपूत से कनेक्‍शन?

पोलैंड सीमा के पास रूस का बड़ा ड्रोन हमला, बाल-बाल बचे ब्रिटेन के पूर्व PM बोरिस जॉनसन!

क्यों भारत बन रहा चीन की मजबूरी? 7 साल बाद शी जिनपिंग के दिल्ली आने की असली वजह?

5000 करोड़ के मालिक BJP विधायक शाह ने मुंबई की सड़कों पर मांगी भीख, आखिर ऐसा क्यों हुआ?

9 साल पुरानी शादी खत्म, शहडोल MP हिमाद्री सिंह और नरेंद्र मरावी का तलाक

सभी देखें

75 जिले और 75 मैनिफेस्टो, UP चुनाव के लिए अखिलेश यादव का 'मास्टरस्ट्रोक' प्लान

प्रतिद्वंद्विता से साझेदारी की ओर भारत-चीन, China ने BRICS के बाद कहा

असुरों और राष्ट्रविरोधियों से सावधान! गणेश पूजा के मंच से CM अधिकारी ने किस पर साधा निशाना

9 साल पुरानी शादी खत्म, शहडोल MP हिमाद्री सिंह और नरेंद्र मरावी का तलाक

CM योगी का बड़ा ऐलान, अधिवक्ताओं को 5 लाख रुपए का कैशलेस इंश्योरेंस और चैंबर सुविधाएं

अगला लेख