suvichar
✕

अनंतनाग में आतं‍की हमला, सीआरपीएफ के दो जवान शहीद

Updated: शुक्रवार, 13 जुलाई 2018 (13:09 IST)
जम्‍मू। दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग में शुक्रवार को आतंकी हमले में सीआरपीएफ के दो जवान शहीद हो गए व दो अन्य जख्मी हो गए। हमले में एक स्थानीय नागरिक भी घायल हुआ है। फिलहाल आतंकियों को पकड़ने के लिए सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर रखी है।


यहां मिली जानकारी के अनुसार, सुबह 10.55 बजे अनंतनाग के अच्छाबल चौराहे पर मौजूद सीआरपीएफ के जवानों पर अचानक आतंकियों ने हमला करते हुए अपने स्वचालित हथियारों से फायरिंग की। इसमें तीन सीआरपीएफ कर्मी और वहां से गुजर रहा एक स्थानीय नागरिक गुलाम रसूल गोली लगने से जख्मी हो गए।

अन्य जवानों ने तुरंत अपनी पोजीशन ली और जवाबी फायर किया, लेकिन तब तक गोलियों की आवाज से वहां अफरातफरी फैल गई थी और लोग सुरक्षित स्थानों की तरफ भाग रहे थे। जवानों ने नागरिक क्षति से बचने के लिए संयम बरता, इस दौरान आतंकी भाग निकले। इस बीच आतंकी हमले की सूचना मिलते ही आसपास के शिविरों में मौजूद अन्य सुरक्षाबल भी मौके पर पहुंच गए।

उन्होंने घायलों को निकटवर्ती अस्पताल में उपचार के लिए पहुंचाने का बंदोबस्त करते हुए पूरे इलाके की घेराबंदी कर ली। कुछ लोगों ने दावा किया है कि हमलावर आतंकियों को घेर लिया गया है, लेकिन पुलिस ने इस तथ्य की पुष्टि नहीं की है। इस बीच, अस्पताल में घायल एक सीआरपीएफ कर्मी एएसआई एमएल मीणा तथा संदीप सिंह यादव ने दम तोड़ दिया। अन्य दो घायल सीआरपीएफ कर्मियों व एक नागरिक की हालत भी चिंताजनक बनी हुई है।
लेखक के बारे में
सुरेश एस डुग्गर
सुरेश डुग्गर वेबदुनिया के लिए जम्मू कश्मीर से समाचार संकलन के लिए अधिकृत हैं। वे तीन दशक से ज्यादा समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।.... और पढ़ें

Show comments

असम में पूर्व अग्निवीरों को मिलेगा आरक्षण, कैबिनेट ने लिया बड़ा फैसला, Green Cess पर क्‍या बोले CM हिमंत?

GST में हो सकता है बड़ा बदलाव, क्‍या गिरफ्तारी पर लगेगी रोक? कब होगी Council की अहम बैठक?

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का बड़ा ऐलान, बताया बंगाल में कब लागू होगा UCC

Rajya Sabha Election: बीजेपी ने चली बड़ी सियासी चाल, बंगाल और उत्तराखंड के लिए इन चेहरों पर लगाया दांव

'आतंकियों के लिए आंसू, पर देश के हीरो पर चुप्पी क्यों?' कैप्टन स्मित की बहादुरी पर सुधांशु त्रिवेदी का गांधी परिवार पर तंज

सभी देखें

Weather Update : मानसून की विदाई के बीच अचानक बदला मौसम, इन राज्यों में बारिश का अलर्ट

RBI Monetary Policy 2026: आज से RBI की बड़ी बैठक! क्या महंगी होगी आपकी होम लोन EMI?

Top News 5 October: सुप्रीम कोर्ट में CEC मामले पर सुनवाई, GST में बड़े बदलाव की तैयारी

असम में पूर्व अग्निवीरों को मिलेगा आरक्षण, कैबिनेट ने लिया बड़ा फैसला, Green Cess पर क्‍या बोले CM हिमंत?

मुख्यमंत्री योगी के निर्देश पर लखनऊ के बाढ़ प्रभावित इलाकों में युद्धस्तर पर राहत अभियान, डीएम ने संभाली कमान

अगला लेख