biodatamaker

कश्मीर में सुरक्षाबलों ने तेज किए आतंकियों पर हमले

Updated: सोमवार, 30 जनवरी 2017 (20:17 IST)
श्रीनगर। पिछले साल सुरक्षाबलों ने कश्मीर में 88 के करीब अपने जवान खोए थे। पिछले साल का यह आंकड़ा 10 सालों का सबसे बड़ा आंकड़ा था। इस क्षति का ही परिणाम था कि अब सुरक्षाबलों ने आतंकियों, उनके ठिकानों तथा उनके समर्थकों पर ताबड़तोड़ हमले आरंभ किए हैं। नतीजा सामने है। इस महीने ही उसने दर्जनभर आतंकी कमांडरों को ढेर कर यह दर्शाया है कि सुरक्षाबल आतंकी हमलों से घबराए नहीं हैं और न ही अपने जवानों की मौतों के कारण सुरक्षाबलों का मनोबल टूटा है।
 
यह सच है कि सुरक्षाबलों ने हालिया सप्ताहों में आतंकवादरोधी अभियानों में तेजी लाते हुए स्थानीय और विदेशी दोनों दर्जनभर के करीब आतंकियों को मार गिराया है। इन आतंकियों में लश्कर-ए-तैयबा और हिजबुल मुजाहिदीन आतंकी संगठनों के शीर्ष कमांडर भी शामिल हैं।
 
जम्मू कश्मीर सरकार ने हाल ही में कहा था कि 2015 की तुलना में आतंकवाद संबंधित गतिविधियों में वृद्धि हुई है और आतंकवाद को चुनौती देने के लिए कई उपायों को किया गया है जिनमें विभिन्न एजेंसियों के बीच घनिष्ठ समन्वय, आतंकवाद विरोधी ग्रिड को मजबूत करना और वास्तविकता के आधार पर खुफिया एजेंसियों के बीच खुफिया सूचनाओं को साझा करना शामिल है।
 
सरकार ने कहा था कि राज्यभर में आतंकवाद संबंधित गतिविधियों में वृद्धि हुई है। वर्ष 2014 में 151 घटनाओं की तुलना में 2015 में 143 घटनाओं को अनुभव किया गया। वहीं 2016 में 243 घटनाओं को अनुभव किया गया।
 
पिछले साल 8 जुलाई को हिजबुल कमांडर बुरहान वानी की मौत के बाद घाटी में छह महीने तक हिंसक प्रदर्शनों और अशांति का अनुभव किया गया। कई युवकों ने आतंकवाद में शामिल होने के लिए पुलिस अधिकारियों से हथियार छीनना शुरु कर दिया। आतंकी कमांडर वानी के मारे जाने के बाद घाटी में आतंकियों द्वारा 17 एके-राइफलों और 7 हजार से ज्यादा कारतूसों सहित 66 हथियारों को छीनने की कामयाबी हासिल की थी।
 
पिछले साल जुलाई महीने से लगभग 59 स्थानीय युवक आतंकी रैंकों में शामिल हो गए हैं। आतंकवाद विरोधी अभियानों को अशांति के छह महीनों के दौरान रोक दिया गया था, लेकिन नवंबर महीने से फिर से बहाल कर दिया गया है।
 
पुलिस और विभिन्न एजेंसियों से आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, राज्य में विदेशी आतंकियों सहित लगभग 275-300 आतंकी सक्रिय हैं। मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने पुलिस से स्थानीय आतंकियों को आत्मसमर्पण करने के लिए मनाने का आग्रह किया था।
लेखक के बारे में
सुरेश डुग्गर
सुरेश डुग्गर वेबदुनिया के लिए जम्मू कश्मीर से समाचार संकलन के लिए अधिकृत हैं। वे तीन दशक से ज्यादा समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।.... और पढ़ें
Show comments

PoJK में कार्रवाई पर भारत का पाकिस्तान पर हमला, New York Times की रिपोर्ट पर क्यों जताई आपत्ति

क्या कहता है कल का मौसम, किन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, कहां आंधी-ओलों से बढ़ेगी परेशानी

1 अगस्त से बदल सकते हैं LPG Cylinder, Tatkal Booking और Credit Card के नियम, जानें किन बातों का पड़ेगा असर

Bajaj Pulsar का नया मॉडल जल्द होगा लॉन्च, 12 अगस्त को होगा बड़ा खुलासा, जानें क्या होगा खास

24वीं किस्त से पहले किसानों के लिए आई बड़ी खुशखबरी, मोदी सरकार का बड़ा तोहफा

सभी देखें

ट्रंप कर रहे ईरान में भीषण हमले की तैयारी, अपने नागरिकों को दी यह सलाह, धमकी पर क्‍या बोला तेहरान?

प्रधानमंत्री मोदी के हृदय में देश के बच्चे और युवा बसते हैं : पुष्‍कर सिंह धामी

योगी सरकार की गो संरक्षण नीति से निकला गो सेवा के साथ रोजगार का नया रास्ता

रूफटॉप सोलर ऊर्जा : देश में लखनऊ का पहला स्थान, शीर्ष 100 में उत्तर प्रदेश के 17 जनपद

छात्रों को दया नहीं, पीएम मोदी की माफी चाहिए... पेपर लीक मुद्दे पर राहुल गांधी का PM पर तीखा हमला

अगला लेख