dharma sangrah
✕

बर्बरता! कश्मीरियों की हत्या के बाद अब लाश भी नहीं दे रहे हैं आतंकी...

Updated: सोमवार, 24 अगस्त 2020 (11:32 IST)
जम्मू। कश्मीरी जनमानस की आतंकियों ने मुश्किल और बढ़ा दी है। अब आतंकी लोगों को अगवा कर उनकी हत्या के बाद परिजनों को शव भी नहीं दे रहे हैं। ऐसे दो मामले पिछले एक पखवाड़े में आ चुके हैं। कश्मीरी आतंकियों से शव देने की अपील कर रहे हैं, पर वे इसके लिए कोरोनावायरस (Coronavirus) की आड़ ले रहे हैं।

ताजा मामला श्रीनगर के खानमोह के उस पंच का है जो दो दिन पहले शोपियां के चाकूरा से लापता हो गया था। अब एक ऑडियो क्लिप में आतंकी दावा कर रहे हैं कि उसे अगवा करने के बाद उसकी हत्या कर दी गई है और शव दफना दिया गया है। इस संबंध में लोगों की हत्या करने वाले आतंकियों का कुतर्क है कि पंच का शव उनके परिजनों को इसलिए नहीं दिया गया है ताकि कश्मीरी कोरोना का शिकार न हों।

ऐसा ही एक संदेश आतंकियों ने 9 अगस्त को भी जारी किया था, जिसमें कुलगाम के प्रादेशिक सेना के जवान शाकिर मंजूर की हत्या का दावा किया गया था। हालांकि अभी भी पुलिस दोनों ऑडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं कर रही है।

हालांकि अगवा किए गए सेना के जवान के घरवाले अब इसे सच मानने लगे हैं क्योंकि 3 अगस्त की रात को आतंकियों ने शाकिर मंजूर का अपहरण कर लिया था और अभी तक सुरक्षाबल उसकी तलाश नहीं कर पाए हैं। छह दिनों के बाद उसकी हत्या किए जाने का ऑडियो वायरल हुआ तो उसके परिजनों ने उसके शव की मांग करते हुए अपील की, पर आतंकियों ने शव देने से इंकार कर दिया।

वैसे, कश्मीर में आतंकियों के शव भी अब उनके परिजनों को नहीं सौंपे जा रहे हैं। सुरक्षाबलों को डर है कि उनके जनाजों में एकत्र होने वाली भीड़ लोगों की भावनाओं केा भड़का रही है।
लेखक के बारे में
सुरेश एस डुग्गर
सुरेश डुग्गर वेबदुनिया के लिए जम्मू कश्मीर से समाचार संकलन के लिए अधिकृत हैं। वे तीन दशक से ज्यादा समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।.... और पढ़ें

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख