Hanuman Chalisa
✕

पाकिस्तान से ‍मिली खुफिया जानकारी, पुलवामा में बड़ा हमला कर सकते हैं आतंकी, हाई अलर्ट

Updated: रविवार, 16 जून 2019 (10:17 IST)
पाकिस्तान ने भारत सरकार के साथ एक बेहद महत्वपूर्ण जानकारी साझा करने का दावा किया है। इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान से आई जानकारी के अनुसार कश्मीर के पुलवामा जिले में अवंतीपुरा में आतंकी हमले की आशंका है।

मिली जानकारी के मुताबिक आतंकियों ने आईईडी से लदे किसी वाहन के जरिए हमले की साजिश रची है। इस जानकारी के बाद जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबल हाई अलर्ट पर हैं।
 
एक सुरक्षा अधिकारी के अनुसार, पाकिस्तान ने यह जानकारी अमेरिका के साथ भी साझा की थी। उन्होंने कहा कि पिछले महीने त्राल में एक ऑपरेशन में मारे गए आतंकी जाकिर मूसा की मौत का बदला लेने के लिए हमले की योजना बनाई जा रही थी।
 
रिपोर्ट में कहा गया है कि मूसा ने मई 2017 में हिज्बुल मुजाहिदीन से अलग होने के बाद कश्मीर में अंसार गजावत-उल-हिंद नाम से अल-कायदा का सहयोगी समूह शुरू कर उसका नेतृत्व किया। सुरक्षा अधिकारी ने कहा कि पाकिस्तान का कदम यह सुनिश्चित करने के लिए था कि अगर हमला होता है या अधिकारियों को सतर्क करने के लिए वास्तविक प्रयास किया जाता है तो आरोपों से बच सकते हैं।
 
इस बीच आतंकवाद से जुड़ने के लिए नियंत्रण रेखा (एलओसी) पार करने की कोशिश कर रहे चार युवकों को जम्मू-कश्मीर के उरी सेक्टर में हिरासत में लिया गया और बाद में उनके परिवारों को सौंप दिया गया। उन्होंने कहा कि सेना को सूचना मिली थी कि स्थानीय आतंकवादियों एवं उनके साथियों के बहकावे में आ कर वे हिंसा की राह पर जाने वाले हैं।
 
केन्द्रीय गृह राज्यमंत्री जी किशन रेड्डी ने कहा कि राजग सरकार जम्मू-कश्मीर से आतंकवाद को समाप्त करने के लिए कड़े कदम उठाएगी। उन्होंने कहा कि मुझे पूरा विश्वास है कि केन्द्र सरकार कतई बर्दाश्त नहीं करने के रूख के साथ आतंकवाद को उखाड़ फेंकने की कोशिश कर रही है। नरेन्द्र मोदी सरकार आने वाले दिनों में देश को आगे ले जाने के लिये प्रयासरत है।

Show comments

2026 फिजिक्स नोबेल फ्रांसिस हाल्जेन को, अंतरिक्ष के रहस्यमयी न्यूट्रिनो पकड़ने की तकनीक ने खोले ब्रह्मांड के राज

कोई नहीं बचेगा, सब पर कार्रवाई होगी...राहुल गांधी का अब तक का सबसे बड़ा हमला

Vivo V80 हुआ लॉन्च, 7200mAh बैटरी और 50MP ZEISS कैमरा, कीमत सुनकर कहेंगे- इतना सस्ता?

Honda XR300 Rally : सस्ती होंडा बाइक मचाइएगी धमाल, 13 लीटर टैंक और ट्रैक्शन कंट्रोल समेत मिलेंगे ये फीचर्स

नागिन से खिलवाड़ पड़ा भारी! डसने से दिव्यांग की मौत, वीडियो बनाने के चक्कर में गई जान

सभी देखें

तेलंगाना के मुशीराबाद में मुस्लिम मतदाताओं के नाम हटाने की साजिश! BJP नेता पर FIR दर्ज

प्रधानमंत्री मोदी के जनसेवा एवं सुशासन के 25 वर्ष पूर्ण होने पर सीएम धामी ने दी बधाई

पीएम मोदी के राष्ट्रसेवा के 25 वर्ष : सीएम धामी ने काशी विश्वनाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना

क्या विराट कोहली ने लिए प्रेमानंद महाराज से मिलने के 5 करोड़? क्रिकेटर की टीम ने बताया सच

कालिख के बाद गंगाजल से शुद्धिकरण, ज्ञानेश कुमार के पैतृक आवास पहुंची कलश यात्रा

अगला लेख