suvichar
✕

सावधान... समुद्र के रास्ते भारत में हो सकता है बड़ा आतंकी हमला

Updated: बुधवार, 18 जुलाई 2018 (13:02 IST)
नई दिल्ली। पाकिस्तान में मौजूद आतंकवादी संगठन एक बार फिर समुद्र के रास्ते भारत पर आतंकवादी हमले को अंजाम दे सकते हैं। इसके लिए जिहादियों की एक बड़ी फौज भी तैयार की जा रही है। 
 
आजतक की एक रिपोर्ट के मुताबिक कुख्यात आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के सरगना मौलाना मसूद अजहर का एक ऑडियो टेप सामने आया है, जिसमें समुद्र के रास्ते भारत पर हमला करने के लिए बड़े पैमाने पर जिहादियों की फौज खड़ी करने की बड़ी साजिश का खुलासा हुआ है। 
 
उल्लेखनीय है कि 26/11 के मुंबई हमले के दौरान आतंकवादी समुद्र के रास्ते ही शहर में घुसे थे और बड़े आतंकवादी हमले को अंजाम दिया था। बाद में एकमात्र पकड़े गए आतंकवादी अजमल कसाब को मौत की सजा दी गई थी। 
 
इस ऑडियो में तैराकी सीखकर समुद्र के रास्ते जेहाद (आतंकवाद) छेड़ने की बात कही गई है। मसूद का कहना है कि जेहाद और दीन की खिदमत की खातिर मुस्लिम युवाओं को तैराकी का हुनर सीखना चाहिए। 
 
खबर के मुताबिक आने वाले दिनों में एक लाख मुस्लिम युवा तैराक तैयार करने की योजना है, जिसका जिम्मा मसूद ने खुद लिया है। अजहर का कहना है कि सर्दियां शुरू होने से पहले पहले कम से कम एक लाख मुसलमान तैराकी की सीख लेंगे।

Show comments

Tata Punch EV और Nexon EV को कड़ी टक्कर देगी Hyundai की सस्ती EV कार, जानिए कितनी मिलेगी रेंज

PM Kisan 24th Installment : किसानों के खाते में आ गए ₹2,000, पीएम मोदी ने जारी की 19 हजार करोड़ रुपये की किस्त, ऐसे चेक करें अपना स्टेटस

Samsung W27 : धमाका करने आया सैमसंग का सस्ता स्मार्टफोन, कंपनियों के छूटे पसीने

IDBI Bank Privatization : निर्मला सीतारमण का राहुल गांधी पर पलटवार, कांग्रेस राज के बैंक घोटालों की खोली पोल

क्यों गिर रहे सोने-चांदी के भाव? रिकॉर्ड हाई से गोल्ड 51000 सस्ता, सिल्वर 2.33 लाख से अधिक टूटी, क्या खरीदारी का यही है सही मौका या करें इंतजार?

सभी देखें

आंध्रप्रदेश में 10वीं की छात्रा पर आरी से हमला, दायां हाथ कटा, चेहरे, गर्दन, कान पर गंभीर चोटें, दरिंदगी देख दहला सबका दिल

कौन हैं सीएम उमर अब्‍दुल्‍ला की दूसरी बीवी निधि राजदान, कितनी पढ़ी लिखी हैं और पहले किससे हुई थी शादी?

PM नरेंद्र मोदी ने ली एकता परेड की सलामी, देश की सुरक्षा के लिए सजग रहने की दिलाई शपथ

इजरायल में नेतन्याहू या आइसेनकोट, 10 नवंबर को होगा फैसला, आखिर किसकी होगी ताजपोशी?

अगला लेख