sundarkand
✕

उड़ान भरते हुए 'तेजस विमान' का फ्यूल टैंक जा गिरा खेतों में, जांच के निर्देश

Updated: मंगलवार, 2 जुलाई 2019 (13:50 IST)
कोयंबटूर। उड़ान के दौरान एक तेजस विमान का ईंधन टैंक मंगलवार तड़के तमिलनाडु में कोयंबटूर शहर के बाहर एक खेत में गिर गया। चेन्नई में रक्षा सूत्रों ने इस बात की पुष्टि की कि तेजस का ईंधन टैंक गिर गया। उन्होंने कहा कि 'सभी सुरक्षित हैं।’ 
 
पुलिस ने बताया कि इरुगुर गांव के खेत में जब 1200 लीटर का पेट्रोल टैंक आसमान से अचानक गिरा तो वहां काम कर रहे किसान भौचक्के रह गए। टैंक के गिरने से वहां 3 फुट गहरा गड्ढा हो गया और मामूली आग लग गई।
 
उन्होंने बताया कि लड़ाकू विमान निकटवर्ती सुलुर वायुसेना स्टेशन में सुरक्षित उतर गया। पुलिस ने बताया कि भारतीय वायुसेना और पुलिस के अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। वायुसेना अधिकारियों ने बताया कि इस मामले की जांच की जा रही है।

Show comments

PM मोदी को आया पीएम नेतन्याहू का फोन, कैप्टन मच्छार के साथ इजराइल आने का दिया न्योता, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

Electric Scooter : क्या बीएमडब्ल्यू ला रहा है सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, भारत में दर्ज कराया स्कूटर कॉन्सेप्ट का डिजाइन पेटेंट

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पर की एंट्री, शेयर किया अपने संस्मरण 'बिलॉन्गिंग' का पहला वीडियो

अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के CEO जितेंद्र मिश्र ने सख्त किए नियम, दर्शन से लेकर चढ़ावे तक होगी कड़ी मॉनिटरिंग

क्या है इस्लामी कानून का ‘ताज़ीर’ नियम? जिसके तहत मक्का की मस्जिद में 'अनैतिक कृत्य' पर 2 बांग्लादेशियों को मिली मौत की सजा!

सभी देखें

CJP के प्रोटेस्ट कॉल से लेना-देना नहीं, AISA नेता नेहा बोरा का दिल्ली हाईकोर्ट में बयान

PM मोदी को आया पीएम नेतन्याहू का फोन, कैप्टन मच्छार के साथ इजराइल आने का दिया न्योता, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

Electric Scooter : क्या बीएमडब्ल्यू ला रहा है सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, भारत में दर्ज कराया स्कूटर कॉन्सेप्ट का डिजाइन पेटेंट

चीन के तिब्बत में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके, रिक्टर स्केल पर 7.0 मापी गई तीव्रता

फिल्मी सितारों से सजी अयोध्या की रामलीला ने रचा नया कीर्तिमान, 74 करोड़ से ज्यादा दर्शकों ने देखा

अगला लेख