dharma sangrah
✕

तेजप्रताप बोले, हम लोग पुल बनाते हैं, भाजपा वाले गिराते हैं

Updated: मंगलवार, 6 जून 2023 (08:49 IST)
Bihar bridge collapse : बिहार के भागलपुर में रविवार शाम पुल गिरने के बाद से ही राज्य की राजनीति गरमाई हुई है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि गंगा नदी पर निर्माणाधीन पुल के गिरने के मामले में दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी, जबकि विपक्षी पार्टी भाजपा ने उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव पर सच्चाई छिपाने का आरोप लगाया है। इस बीच बिहार सरकार में मंत्री तेजप्रताप ने भाजपा पर हमला करते हुए कहा कि हम लोग तो पुल बना रहे हैं, भाजपा वाले गिरा रहे हैं।
 
भाजपा द्वारा नीतीश सरकार पर भ्रष्‍टाचार के आरोप लगाए जाने के बीच बिहार सरकार में वन और पर्यावरण मंत्री तेज प्रताप यादव ने कहा,  'बीजेपी वाला सब पुल गिराया है। हमलोग बनाते हैं और बीजेपी वाला सब गिराता है।
 
नीतीश का कहना है कि पुल का निर्माण ठीक से नहीं किया जा रहा है और यही कारण है कि यह अप्रैल 2022 से दो बार गिर गया। यह एक गंभीर मामला है ... संबंधित विभाग ने पहले ही इसकी गहन जांच शुरू कर दी है। दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। 
 
नीतीश ने इस बात पर भी हैरानी जताई कि 2014 में शुरू हुआ पुल निर्माण कार्य अब तक पूरा क्यों नहीं हुआ। यह समय से पीछे क्यों चल रहा है? मैंने संबंधित विभाग से इसकी भी जांच करने को कहा है। उपमुख्यमंत्री इस मामले की निगरानी कर रहे हैं।
 
भाजपा ने राजद नेता तेजस्वी की इस टिप्पणी के लिए आलोचना की कि पुल के ‘कई संरचनात्मक दोषों’ को विशेषज्ञों द्वारा इंगित किया गया है और राज्य सरकार ने पहले ही कई हिस्सों को गिरा दिया है जिन्हें विशेष रूप से कमजोर हिस्से के रूप में चिह्नित किया गया था।
 
पुल के ढहने का वीडियो वायरल होने पर बिहार भाजपा ने एक बयान जारी कर नीतीश के इस्तीफे की मांग की है जिन्होंने पिछले साल अगस्त में भगवा पार्टी से नाता तोड़ लिया था।
 
वर्ष 2014 से बन रहा 3.16 किलोमीटर लंबा यह पुल 14 महीने में दो बार टूटा- पहला अप्रैल 2022 में भागलपुर के सुल्तानगंज की तरफ और दूसरी बार रविवार की शाम खगड़िया की तरफ से।
 
चार लेन वाले सुल्तानगंज-अगुआनी घाट पुल के तीन खंभे पर रखे कम से कम 30 स्लैब रविवार को नदी में गिर गए। जिला प्रशासन ने बताया कि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। निर्माणाधीन पुल की अनुमानित लागत 1,700 करोड़ रुपए है।
 
हरियाणा की एक कंपनी को पुल निर्माण का ठेका मिला है जिसके खिलाफ भाजपा कार्रवाई की मांग कर रही है। 

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

Top News : परिसीमन बिल पर खरगे के घर विपक्ष की बैठक, कोहरे से 25 ट्रेनें रद्द; रोहित शर्मा को फिर मुंबई इंडियंस की कमान

रूस अंतरिक्ष में उपयोग के लिए बना रहा है परमाणु हथियार, जानिए विस्फोट से धरती पर क्या-क्या हो जाएगा ठप?

UP News : हाड़ कंपाती ठंड में मजदूरों को बड़ी राहत देगी योगी सरकार, 1 दिसंबर से खुलेंगे मुफ्त लेबर अड्डे; बिस्तर और खाना भी मिलेगा

शरद पवार ने कांग्रेस से अलग क्यों लिया स्टैंड? परिसीमन बिल पर NCP की 50% वाली शर्त का क्या है मतलब

किसानों की मदद पर क्यों भड़के अभिजीत दीपके? 5,000 रुपए की सहायता को बताया नाकाफी, महिला आरक्षण पर भी घेरा

अगला लेख