Hanuman Chalisa
✕

मंत्री पद छोड़े लेकिन तेदेपा बनी रहेगी राजग का हिस्सा

Updated: गुरुवार, 8 मार्च 2018 (15:42 IST)
नई दिल्ली। तेदेपा के नेता वाईएस चौधरी ने गुरुवार को कहा कि वे और उनके सहयोगी अशोक गजपति राजू भले ही मंत्री पद छोड़ रहे हों लेकिन उनका दल राजग का हिस्सा बना रहेगा। उन्होंने कहा कि यह कदम अपरिहार्य परिस्थितियों के कारण उठाना पड़ा।
 
इस फैसले की दुर्भाग्यपूर्ण तलाक से तुलना करते हुए विज्ञान एवं प्रोद्यौगिकी राज्यमंत्री चौधरी ने कहा कि वे और नागरिक उड्डयन मंत्री राजू आंध्रप्रदेश से सांसद के तौर पर काम जारी रखेंगे।
 
पार्टी अध्यक्ष एवं आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चन्द्रबाबू नायडु ने बुधवार रात घोषणा की थी कि वे और उनके नेता मंत्रिमंडल छोड़ देंगे। दरअसल, कुछ घंटों पहले केंद्रीय वित्तमंत्री अरुण जेटली ने कहा था कि केंद्र आंध्रप्रदेश को विशेष दर्जा तो नहीं दे सकता है लेकिन उन्होंने उतनी ही राशि के विशेष पैकेज का प्रस्ताव दिया था।
 
चौधरी ने कहा कि हम विवाह के समय प्रसन्न होते हैं, न कि तलाक के वक्त। यह एक अच्छा कदम नहीं है लेकिन दुर्भाग्य से अपरिहार्य परिस्थितियों की वजह से हमें यह कदम उठाना पड़ा है। हम मंत्री पद छोड़ रहे हैं लेकिन हमारे अध्यक्ष ने कहा है कि पार्टी राजग का हिस्सा बनी रहेगी। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की खूबसूरती होती है एकात्मकता लाना और सभी को प्रसन्न रखना और इसकी जिम्मेदारी भाजपा की है। (भाषा) 

Show comments

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

राहुल गांधी का BJP-RSS को सत्‍यम शिवम सुंदरम मंत्र, मां सोनिया की किताब की ट्रोलिंग के बाद कहा, प्यार करना भी सीखें

Electric Scooters : VinFast के 3 सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, Ather, TVS और Bajaj को देंगे टक्कर, भारतीय बाजार में मचाएंगे तहलका

SIR पर चुनाव आयोग के दावों को याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, कहा- फैसलों पर सर्वसम्मति का कोई रिकॉर्ड नहीं

YouTube पर नवंबर से बदला व्यूज गिनने का तरीका, क्रिएटर्स के लिए क्या है इस बदलाव का मतलब?

सभी देखें

अमेरिका में राहुल गांधी का बड़ा दावा, गंभीर आर्थिक संकट की ओर बढ़ रहा भारत

Top News 18 November: राहुल गांधी का दावा- आर्थिक संकट के मुहाने पर खड़ा है भारत, अमेरिका का केशम द्वीप पर हमला

UP Election 2027 : गृह मंत्री शाह और नितिन नवीन से मिले CM योगी, चुनावी रणनीति पर मंथन

Udhna Railway Model : अब स्टेशन पर नहीं होगी यात्रियों की भीड़भाड़? 15000 लोगों के ठहरने की क्षमता वाला बना आधुनिक यात्री सुविधा केंद्र

Jensen Huang के Nvidia में वापसी के संकेत, बोले- बोर्ड ने कहा तो फिर संभालूंगा जिम्मेदारी

अगला लेख