suvichar
✕

टीसीएस को मिला दो अरब डॉलर का सबसे बड़ा ठेका

Updated: शुक्रवार, 12 जनवरी 2018 (23:11 IST)
नई दिल्ली। देश की सबसे बड़ी सूचना प्रौद्योगिकी कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) को अमेरिकी बीमा कंपनी समूह ट्रांसअमेरिका से दो अरब डॉलर का ठेका मिला है। यह कंपनी का आज तक का सबसे बड़ा आर्डर है। इसके तहत टीसीएस अमेरिका में कंपनी के बीमा तथा वार्षिक भत्ता कारोबार के हिसाब किताब की प्रक्रिया के परिचालन के लिए डिजिटल ढांचे में बदलाव करेगी।
 
 
टीसीएस ने बयान में कहा कि इस भागीदारी से ट्रांसअमेरिका को तेजी से अपनी डिजिटल क्षमताओं का विस्तार करने में मदद मिलेगी और वह अपनी एक करोड़ से अधिक पॉलिसियों को सरलीकृत कर आधुनिक प्लेटफार्म में एकीकृत कर सकेगी। इससे पहले टीसीएस को टेलीविजन रेटिंग आकलन कंपनी नील्सन से एक बड़ा करार हासिल हुआ है।
 
 
कई वर्ष के लिए किया गया यह करार कंपनी के कारोबारी राजस्व की दृष्टि से दो अरब डॉलर से अधिक का है। कंपनी ने कहा कि यह उसके द्वारा किया गया अब तक का सबसे बड़ा अनुबंध है। टीसीएस का दिसंबर, तिमाही का शुद्ध लाभ 3.6 प्रतिशत घटकर 6,531 करोड़ रुपए पर आ गया है।
 
ट्रांसअमेरिका के अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी मार्क मुलिन ने कहा, टीसीएस मूल्यवान प्रशासनिक एवं गुणवत्ता वाली ग्राहक सेवाएं उपलब्ध कराएगी और ट्रांसअमेरिका अपने ग्राहकों और सलाहकारों के साथ अर्थपूर्ण तरीके से काम करेगी।
 
 
टीसीएस के अध्यक्ष एवं वैश्विक प्रमुख (बैंकिंग, वित्तीय सेवाएं और बीमा प्लेटफार्म) सुरेश मुतुस्वामी ने कहा कि इस करार के साथ टीसीएस का अमेरिका के विशेषज्ञता वाले बीमा क्षेत्र के तीसरे पक्ष प्रशासन मार्केट प्लेस में प्रवेश हो गया है। (भाषा)

Show comments

2026 फिजिक्स नोबेल फ्रांसिस हाल्जेन को, अंतरिक्ष के रहस्यमयी न्यूट्रिनो पकड़ने की तकनीक ने खोले ब्रह्मांड के राज

कोई नहीं बचेगा, सब पर कार्रवाई होगी...राहुल गांधी का अब तक का सबसे बड़ा हमला

Vivo V80 हुआ लॉन्च, 7200mAh बैटरी और 50MP ZEISS कैमरा, कीमत सुनकर कहेंगे- इतना सस्ता?

Honda XR300 Rally : सस्ती होंडा बाइक मचाइएगी धमाल, 13 लीटर टैंक और ट्रैक्शन कंट्रोल समेत मिलेंगे ये फीचर्स

नागिन से खिलवाड़ पड़ा भारी! डसने से दिव्यांग की मौत, वीडियो बनाने के चक्कर में गई जान

सभी देखें

Delhi NCR Earthquake : दिल्ली-एनसीआर और उत्तराखंड में भूकंप के झटके

Congress Protest : 2 घंटे की हिरासत के बाद राहुल-प्रियंका गांधी रिहा, EC के बाहर प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने लिया था हिरासत में

विपक्षी सांसदों ने मिलने का समय मांगा ही नहीं, SIR पर प्रदर्शन के बीच EC का बड़ा दावा

दशहरा पर किसानों को योगी सरकार का बड़ा तोहफा, अनुदान पर मिलेंगे कृषि यंत्र, 7 से 20 अक्टूबर तक करें आवेदन

लखनऊ बनेगा AI-Deep Tech का नया हब, सीएम योगी ने रखा IT City Phase-2 का शिलान्यास; 50 AI स्टार्टअप का लक्ष्य

अगला लेख