shradh paksha
✕

कैंसर के इलाज में मदद के लिए वोडाफोन ने टाटा मेडिकल से हाथ मिलाया

Updated: शुक्रवार, 13 जनवरी 2017 (21:46 IST)
कोलकाता। बच्चों में कैंसर के बढ़ते मामले को लेकर जागरूकता बढ़ाने और वंचित तबके के कैंसरग्रस्त बच्चों के इलाज के लिए कोष जुटाने के उद्देश्य से दूरसंचार कंपनी वोडाफोन इंडिया ने टाटा मेडिकल सेंटर, कोलकाता के साथ गठबंधन किया है।

 
शुक्रवार को यहां जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया कि यह साझेदारी दान के लिए लोगों को प्रोत्साहित करने, कैंसर की रोकथाम और इलाज पर जागरूकता फैलाने के लिए है और इसका उद्देश्य कैंसर के खिलाफ जंग में प्रत्येक नागरिक को एक राजदूत बनाना है।
 
वोडाफोन ने कोलकाता में 31 वोडाफोन स्टोरों में संग्रह बक्से स्थापित किए हैं और नागरिक इन स्टोरों में जाकर जितनी मात्रा में चाहें, दान कर सकते हैं। इन बक्सों से एकत्र धन 4 फरवरी को विश्व कैंसर दिवस पर टाटा मेडिकल सेंटर को सौंपा जाएगा। (भाषा)

Show comments

अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, उत्तराखंड पुलिस ने बताया कैसे 88 दिन में पूरी हुई जांच

Toyota Glanza Facelift : टोयोटा की सस्ती कार लॉन्च, त्योहारों पर मचाएगी धमाका, जानिए क्या हैं फीचर्स

हिंदू धर्म छोड़कर इस्लाम अपनाने पर नहीं मिलेगा आरक्षण का लाभ, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान हंगामा, अभिजीत दीपके बोले- 50-100 रुपए देकर बाहर कीजिए, लहरा दो तिरंगा को लेकर बताया प्लान

Stock Market Rally : शेयर बाजार में तूफानी तेजी, सेंसेक्स 1,533 अंक उछला, निफ्टी में भी 375 अंकों की छलांग

सभी देखें

जीएसआरटीसी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, CM भूपेंद्र पटेल ने महंगाई भत्ते में किया 2% का इजाफा

भारत में विरोध प्रदर्शनों का इतिहास: भाषा आंदोलन से 'राम मंदिर, किसान और युवा प्रदर्शनों' तक, जानें कैसे बदला देश का सियासी नक्शा

Top News 16 October : दिल्ली में CJP का तिरंगा मार्च, धारा 163 लागू, चुनाव आयोग का 17 राज्यों के लिए बड़ा आदेश

LIVE: दिल्ली में आज CJP का तिरंगा मार्च, राजनाथ का कांग्रेस पर बड़ा हमला

दिल्ली में CJP के तिरंगा मार्च से पहले बड़ा फैसला, 16-17 अक्टूबर को बंद रहेगा कनॉट प्लेस का सेंट्रल पार्क

अगला लेख