ramcharitmanas

पाक ने परमाणु युद्ध के खतरे को बढ़ाने वाले अनुत्पादक कदम उठाए : बाइडेन

Updated: शुक्रवार, 13 जनवरी 2017 (21:41 IST)
वॉशिंगटन। अमेरिका के उपराष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा है कि उत्तर कोरिया ही नहीं, बल्कि रूस, पाकिस्तान और अन्य ने अनुत्पादक कदम उठाए जिससे इसका खतरा बढ़ा कि परमाणु हथियार का इस्तेमाल किसी क्षेत्रीय संघर्ष में किया जा सकता है।

 
बाइडेन ने परमाणु सुरक्षा पर अपनी टिप्पणी में कहा कि न केवल उत्तर कोरिया, बल्कि रूस, पाकिस्तान और अन्य ने अनुत्पादक कदम उठाए जिससे केवल इसका खतरा बढ़ा कि परमाणु हथियारों का इस्तेमाल यूरोप, दक्षिण एशिया या पूर्वी एशिया में किसी क्षेत्रीय संघर्ष में किया जा सकता है। 
 
बाइडेन ने ओबामा प्रशासन के 8 वर्ष समाप्त होने के 1 सप्ताह पहले कहा कि कांग्रेस के साथ काम करते हुए अगले प्रशासन को इन खतरों को संभालना होगा तथा हमारे विश्व में परमाणु हथियारों को कम करने के लिए वैश्विक आम सहमति बनाने का नेतृत्व करना होगा।
 
उन्होंने कहा कि एक परमाणु बम भी भयंकर नुकसान कर सकता है। इसी कारण से 8 वर्ष पहले राष्ट्रपति ओबामा और मेरी, पद संभालने के दिन से ही परमाणु हमले के खतरे को कम करना मुख्य राष्ट्रीय सुरक्षा प्राथमिकता रही है। 
 
उन्होंने कहा कि अमेरिका के नेतृत्व के कारण अंतरराष्ट्रीय समुदाय अब परमाणु आतंकवाद रोकने पर ध्यान केंद्रित कर रहा है। उन्होंने ओबामा प्रशासन द्वारा गत 8 वर्षों में उठाए गए कदमों का उल्लेख करते हुए कहा कि इन प्रयासों से परमाणु हथियार में इस्तेमाल होने वाली सामग्री की आपूर्ति में कमी आई है। (भाषा)
Show comments

iPhone 18 Pro Max लॉन्च से पहले सस्ता हुआ iPhone 17 Pro Max, मिल रहा है धमाकेदार डिस्काउंट

निशु आजाद मामला : स्वतंत्र भारद्वाज को बुलंद शहर से हिरासत में लिया, CJP ने दिया था 72 घंटे का अल्टीमेटम, क्या है पूरा मामला

Kia Sorento : भारत में लॉन्च हुई नई प्रीमियम SUV, कीमत ₹27.99 लाख से शुरू; हाइब्रिड और डीजल इंजन के साथ मिलेगी AWD की सुविधा

BLA : बलूचिस्‍तान बना पाकिस्‍तानी सेना का कब्रिस्‍तान, बीएलए ने मचाई तबाही, मुनीर के 25 सैनिकों को किया ढेर

विजय के 'पीएम दांव' पर सियासत गर्माई : DMK और कांग्रेस का तंज, क्या 2029 में विजय बनेंगे प्रधानमंत्री?

सभी देखें

यहां के एल्युमिनाई OG हैं, PM नरेंद्र मोदी की GenZ स्टाइल में स्‍पीच, मोदी जी ने किसे कह डाला नाराज फूफा जी

PM नरेंद्र मोदी ने किया दिल्‍ली मेट्रो का सफर, अब तक 12 दफा कर चुके हैं यात्रा, बच्‍चों से ऐसे की गुफ्तगू

AI से ग्लोबल बाजारों तक, आकाश अंबानी ने बताया जियो का अगला रोडमैप

शिक्षा में राजनीति का कोई स्थान नहीं : सीएम योगी

बदल जाएगा दुनिया का नक्शा! UN प्रस्ताव पर अकेला पड़ा अमेरिका, पूरी दुनिया एक तरफ

अगला लेख