suvichar
✕

Trending: विकास पर बोलीं तापसी पन्‍नू तो लोगों ने कहा, ‘दीदी पहले आप बि‍जली का बि‍ल भर दो’

Updated: शनिवार, 11 जुलाई 2020 (16:10 IST)
अभि‍नेत्री तापसी पन्‍नू अपनी फि‍ल्‍मों के लिए अक्‍सर चर्चा में रहती हैं, लेकिन इस बार वे हाल ही में मारे गए गैंगस्‍टर वि‍कास दुबे के बारे में रि‍एक्‍ट करने पर यूजर्स का शि‍कार हो गईं।

दरअसल, गैंगस्टर विकास दुबे का 10 जुलाई को पुलिस ने एनकाउंटर कर दिया। अब इस पर कई सवाल खड़े होने शुरू हो गए हैं। जहां सोशल मीडिया पर कई लोग इस घटना के पक्ष में हैं वहीं कुछ लोग हैशटैग के साथ विकास दुबे एनकाउंटर को फेक करार दे रहे हैं।

इसी बीच तापसी का भी ट्वीट आया। अपने ट्विटर अकाउंट से एक्ट्रेस ने तंज कसते हुए लिखा- ‘वॉव हमने ऐसा तो नहीं सोचा था कि ये होगा। बताइए फिर बॉलीवुड स्टोरीज को लेकर कहा जाता है कि दूर दूर तक इनमें कोई सत्य नहीं होता।’

जैसे ही तापसी ने यह ट्वीट किया लोगों ने उन्‍हें अपना टारगेट बना लिया। एक यूजर ने लिखा- ‘एक बात बताओ, उस वक्त क्या सो रही थीं जब उसने हमारे 8 पुलिसवाले मार दिए थे?’

एक यूजर ने तापसी पर चुटकी लेते हुए कहा- ‘दीदी आप बिजली का बिल भर दो पहले।’

यूजर प्रसाद ने लिखा- तुम्हें कोई दर्द हो रहा है क्या? 

एक यूजर अनुराग होस्‍कोटे ने सवाल किया- तुमने तब नहीं देखा था जब उसने हमारे 8 पुलिस वालों को मार डाला, कहां थी तब? तो वहीं कई लोग तापसी के समर्थन में आए और बोले- ‘यूपी पुलिस फेल हो गई है। उन 8 जवानों की शहादत का भी कोई फायदा नहीं हो पाया।’

गौतम सिंह ने लिखा- ‘क्या तुम मानती हो कि ये एनकाउंटर स्क्रिप्टेड था?’ कई यूजर्स ने कहा- ‘इस एक्ट्रेस का बहिष्कार करो, कोई इसकी फिल्म नहीं देखेगा अब।’

कुल मि‍लाकर तापसी पन्‍नू ने वि‍कास दुबे के एनकाउंटर को लेकर तंज कसा था लेकिन ऐसा कर के वो सोशल मीडिया पर फंस गई। लोगों ने उन्‍हें ही घेर लिया।

बता दें कि‍ हाल ही में किए गए विकास दुबे के एनकाउंटर के बाद न्‍याय व्‍यवस्‍था को लेकर देशभर में बहस शुरू हो गई है। मामले को लेकर पूरा देश दो वर्गों में बंट गया। कुछ लोग एनकाउंटर को शॉर्ट कट जस्‍ट‍िस मानकर खुश है तो कुछ कह रहे हैं कि इस तरह एनकाउंटर गलत शुरुआत है।

Show comments

बेंगलुरु में बड़ा हादसा टला, रनवे से टकराया IndiGo का विमान, हादसे के बाद रोकी प्लेन की उड़ान

प्रस्‍ताव ठुकराने पर भड़का ईरान, अमेरिका को फिर दी धमकी, चेतावनी पर क्‍या बोले डोनाल्‍ड ट्रंप?

दिल्ली के तिलक नगर में मचा बवाल, मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को जड़ा थप्पड़, मामले पर क्‍या बोले अरविंद केजरीवाल?

Mann Ki Baat : जनगणना से सामने आएगा देश की आबादी का नया आंकड़ा, 32 करोड़ से ज्यादा परिवारों का डेटा दर्ज, PM मोदी ने बताया कितना बड़ा काम हुआ पूरा

पाकिस्‍तान को भारत की दो टुक, एस. जयशंकर का UNGA में आतंकवाद पर बड़ा अटैक, दूसरे देश क्‍यों भुगत रहे सजा?

सभी देखें

Gold Price Crash : सोने में 4000 से ज्यादा की गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती, जानिए क्यों गिर रहे हैं भाव, क्या खरीदने का सही समय

क्रिकेट से सॉफ्ट टेनिस की ओर, इत्तेफाक ने कैसे बदला देवास के जय मीणा का सफर

Ather Konarc : इस Electric Scooter पर मिल रहा बड़ा फायदा, जानें किस वेरिएंट पर कितनी सब्सिडी

उज्जैन में छत्री चौक स्थित शाही मस्जिद का हिस्सा समुदाय द्वारा स्वत: हटाया जा रहा है-कलेक्टर रोशन सिंह

CEC Gyanesh Kumar Row : ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, पटना में वाटर कैनन का इस्तेमाल, SIR को लेकर उठाए सवाल

अगला लेख