Daily Horoscope
✕

ताजमहल देखने का टिकट हुआ महंगा, 20 की जगह अब चुकाने पड़ेंगे 50 रुपए

Updated: शनिवार, 7 दिसंबर 2019 (11:00 IST)
आगरा। आगरा आने वाले देशी-विदेशी पर्यटकों को अब ताजमहल के दीदार में कोई परेशानी नहीं होगी। वह जब चाहे इसका दीदार ताजमहल के बाहर बनाए गए प्वाइंटों से कर सकते हैं। आगरा विकास प्राधिकरण ने ताज के पीछे स्थित महताब बाग के पास 'दृश्य स्थल' (व्यू प्वाइंट) को विकसित किया है।
 
इस 'दृश्य स्थल' के तहत अब पर्यटक सामान्य दिनों में दोपहर 12 बजे से सायं 7 बजे तक ताजमहल का दीदार कर सकते हैं। जिसके तहत भारतीयों को शुक्रवार से 50 रुपए और विदेशियों को 200 रुपए का टिकट लेना पडेगा जबकि पहले यह 20 रुपए था।
 
इस संबंध में आगरा विकास प्राधिकरण के सचिव आर के त्रिपाठी के अनुसार ताजमहल को हर कोण से निहारने के लिए उसके बाहरी ओर आसपास कई बिंदु हैं जिन्हें आगरा विकास प्राधिकरण विकसित कर रहा है। जहां सौंदर्ईकरण आदि निर्माण कार्य कराए जा रहे हैं। इन्हीं स्थलों के तहत महताब बाग के पास दृश्य स्थल विकसित किया गया है, जिसमें 35 लाख रुपए खर्च आया है।
 
वहीं चांदनी रात में या पूर्णिमा को ताज निहारने के लिए भी रात्रि दर्शन के लिए इसका दीदार सायं 7 बजे से रात्रि 12 बजे तक पर्यटक 50-50 के समूह में कर सकेंगे। महताब बाग से चांदनी रात में ताज के दीदार के लिए भारतीयों को 200 रुपए और विदेशियों को 500 रुपए का शुल्क चुकाना होगा।
 
यह रात्रि दर्शन पर्यटक 50-50 के समूह में मात्र आधा घण्टा ही प्लेटफार्म से कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि 12 साल से कम उम्र के बालक-बालिकाओं का कोई टिकट नहीं लगेगा। (भाषा)

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

UP Assembly Election 2027 : आजम खान का ओवैसी पर तंज, बोले- उनकी दुआ दुश्मनों के लिए दवा थी; हैदराबादी नहीं मटर बिरयानी है पसंद

Gold Rate : क्या 1 लाख रुपए से नीचे आ जाएगा सोना? कीमतों में गिरावट से निवेशकों की बढ़ी चिंता, भारतीय खरीदारों के लिए क्यों है राहत?

यूपी में समायोजित शिक्षकों के रिकॉर्ड पर योगी सरकार सख्त, मानव संपदा और U-DISE पोर्टल पर तत्काल अपडेट करने के निर्देश

योगी सरकार की अभ्युदय योजना से युवाओं को मिली नई उड़ान, NEET-JEE समेत प्रतियोगी परीक्षाओं में 138 अभ्यर्थियों का चयन

हिमाचल में नकली दवाइयों की फैक्ट्री का भंडाफोड़, पाउडर और भूसी से बना रहे थे ब्रांडेड दवाएं, यूपी तक फैला नेटवर्क

अगला लेख