biodatamaker
✕

रेणुका और मणिशंकर कांग्रेस पर बोझ

Updated: गुरुवार, 8 फ़रवरी 2018 (15:00 IST)
नई दिल्ली। राज्यसभा में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के राष्ट्रपति अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर हुई चर्चा के जवाब के दौरान कांग्रेस सांसद रेणुका चौधरी की हंसी को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की टिप्पणी पर कांग्रेस भले ही सदन में हंगामा कर रही हो, लेकिन पार्टी समर्थक तहसीन पूनावाला ने उन्हें (सुश्री चौधरी) और पूर्व केन्द्रीय मंत्री मणिशंकर अय्यर दोनों को पार्टी पर बोझ बताया है।
 
पूनावाला ने ट्वीट किया कि कांग्रेस का प्रबल समर्थक होने के कारण मैं ईमानदारी से यह स्वीकार करता हूं कि रेणुका चौधरी और मणिशंकर अय्यर पार्टी के लिए भार हैं और इनके घमंड की वजह से पार्टी को नुकसान उठाना पड़ रहा है। यह गांधी और नेहरू जैसों की पार्टी है। राज्यसभा में इस हंसी से मैं छटपटा गया।
 
मोदी राज्यसभा में राष्ट्रपति अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर हुई चर्चा का उत्तर दे रहे थे उस समय श्रीमती चौधरी जोर-जोर से हंस रही थी। सभापति वेंकैया नायडू के श्रीमती चौधरी से ऐसा नहीं करने का कहे जाने पर प्रधानमंत्री ने कहा था कि उन्हें न रोका जाए,ऐसी हंसी तो 20 साल पहले रामायण सीरियल के समय देखने को मिलती थी। इसके बाद सदन में जोरदार ठहाका लगा था। 
        
इसे लेकर कांग्रेस ने आज संसद में हंगामा किया और राज्यसभा की कार्यवाही को दो बजे तक स्थगित करना पड़ा। बुधवार को श्रीमती रेणुका चौधरी ने मोदी के इस बयान की निंदा की थी। संसद परिसर में श्रीमती चौधरी ने प्रधानमंत्री की टिप्पणी को निजी हमला बताते हुए कहा था कि वैसे भी आप उनसे और क्या उम्मीद कर सकते हैं। मैं इसका जवाब देकर उतना गिरना नहीं चाहती हूं। किसी महिला के खिलाफ इस तरह का बयान निंदनीय है।
 
तहसीन पूनावाला टेलीविजन समाचार चैनल पर अक्सर नजर आते हैं और कांग्रेस का पक्ष मजबूती से रखते हैं। वह राहुल गांधी को कांग्रेस अध्यक्ष चुनने की प्रक्रिया का विरोध करने वाले शहजाद पूनावाला के भाई हैं। गौरतलब है कि हाल में संपन्न गुजरात विधानसभा चुनाव के दौरान अय्यर के प्रधानमंत्री पर दिए विवादास्पद बयान को लेकर काफी हंगामा हुआ था और यह चुनावी मुद्दा बन गया था। (वार्ता)

Show comments

'वोट चोरी' के आरोप पर INDIA गठबंधन की 1 नवंबर को महारैली, रामलीला मैदान में तैयारियां तेज, राहुल गांधी ने की शामिल होने की अपील

Electric Scooter को लेकर TVS का बड़ा ऐलान, ग्राहकों को क्या होगा फायदा?

Digital Arrest Scam : क्यों भड़क गए CJI सूर्यकांत, मोबाइल दीवार पर मारिए, गिरफ्तारी अपने आप रुक जाएगी

Prayagraj : ड्रमों में भरे थे ₹500 के नोट, पुलिस ने 4 लोगों को हिरासत में लिया, जमीन से निकला 5 करोड़ से ज्यादा का खजाना, 4 हिरासत में

सस्ते फोन से Motorola करने वाला है धमाका, मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 144Hz डिस्प्ले और 50MP कैमरा

सभी देखें

सीएम डॉ. मोहन यादव का कर्मचारियों को दीपावली गिफ्ट, सरकारी कर्मचारियों के डीए में 2% की वृद्धि, पेंशनर्स को भी राहत

मोकामा विधायक अनंत सिंह को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका: रद्द हुई जमानत, 1 दिसंबर तक करना होगा सरेंडर

साइक्लोन अर्णब के बाद फिर नया सिस्टम एक्टिव, यूपी-बिहार समेत इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

LIVE: ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रतीकात्मक ‘जन महाभियोग’, खरगे पेश करेंगे प्रस्ताव, राहुल देंगे समापन भाषण

UP में सरकारी नौकरी पाने वालों को बड़ी राहत! पुलिस वेरिफिकेशन के इंतजार में नहीं अटकेगी नियुक्ति, जानें नए नियम

अगला लेख