sawan somwar

सुषमा स्वराज के निधन पर भावुक हुए लालकृष्ण आडवाणी, बताया कैसे टीम में किया शामिल

Updated: बुधवार, 7 अगस्त 2019 (11:15 IST)
पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के निधन पर भाजपा के वरिष्ठतम नेता लालकृष्ण आडवाणी ने गहरा शोक जताया है। उन्‍होंने अपने बयान में लिखा कि सुषमा स्वराज के निधन की खबर से वे स्तब्ध हैं। वे एक ऐसी नेता थीं, जिन्होंने भारतीय जनता पार्टी की शुरुआत से ही उनके साथ काम किया था। 80 के दशक में जब मैं पार्टी का अध्यक्ष था तो वे एक युवा नेता के तौर पर उभर रही थीं और मैंने उन्हें अपनी टीम में शामिल किया था।

भाजपा के वरिष्ठतम नेता लालकृष्ण आडवाणी ने सुषमा स्वराज को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ट्वीट किया है। उन्‍होंने कहा कि राष्ट्र ने एक असाधारण नेता खो दिया है। मेरे लिए यह एक अपूरणीय क्षति है और मुझे सुषमाजी की मौजूदगी की बहुत याद आएगी। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें।

आडवाणी ने कहा कि वे अपने सबसे निकटतम सहयोगी की अकाल मृत्यु से आहत हैं। उनका निधन उनके लिए ऐसा नुकसान है, जिसकी कभी भरपाई नहीं हो सकेगी और वे उनकी कमी हमेशा महसूस करेंगे। उन्‍होंने कहा कि सुषमा स्वराज के निधन की खबर से वे स्तब्ध हैं। वे एक ऐसी नेता थीं, जिन्होंने भारतीय जनता पार्टी की शुरुआत से ही उनके साथ काम किया था। 80 के दशक में जब मैं पार्टी का अध्यक्ष था तो वे एक युवा नेता के तौर पर उभर रही थीं और मैंने उन्हें अपनी टीम में शामिल किया था।

उन्‍होंने कहा कि समय बीतने के साथ वे हमारे देश में पार्टी की प्रख्यात नेता बनकर उभरीं और महिला नेताओं के लिए एक रोल मॉडल बनकर आगे बढ़ीं। वे एक प्रतिभावान वक्ता थीं। अपने प्रति सुषमा का स्नेह याद करते हुए लालकृष्ण आडवाणी ने कहा कि उनके हर जन्मदिन पर सुषमा स्वराज उनके लिए उनकी पसंदीदा चॉकलेट और केक कभी लाना नहीं भूलती थीं।

आडवाणी ने कहा कि सुषमा स्वराज ऐसी महिला थीं, जिनका सौम्य व्यव्हार सभी के दिल को छू जाता था। उनका निधन न सिर्फ देश बल्कि निजी तौर पर उनके लिए भी एक बड़ी क्षति है। साथ ही आडवाणी ने सुषमा स्वराज के परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की।

Show comments

TVS iQube MillionR Edition लॉन्च, 145 किमी रेंज और Type-C चार्जिंग समेत मिलेंगे ये फीचर्स, हासिल किया 10 लाख यूनिट का आंकड़ा, कीमत जानेंगे तो हो जाएंगे हैरान

नेपाल में बाढ़ से तबाही तो दिल्ली में H1N1 का कहर, मामलों की संख्या 3000 के करीब

कांवड़ यात्रा पर दिग्विजय सिंह के बयान से गरमाई सियासत, भाजपा ने बताया सनातन का अपमान, माफी की मांग

चीनी कैमरे ने रिकॉर्ड की Nepal की तबाही का भयावह दृश्‍य, जिस जगह टूटा था ग्लेशियर, वहां पहुंचा चीनी हेलीकॉप्टर

तिब्बत में टूटा ग्लेशियर का 'थूथन', नेपाल में हाहाकार, 30 फीट ऊंची प्रलयंकारी बाढ़ का खौफनाक सच

सभी देखें

रीवा-सतना के बाढ़ पीड़ितों को कपड़े-खाना और शुद्ध पानी उपलब्ध कराया जाए: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से की सौजन्य भेंट

नई दिल्ली से सीधे रीवा पहुंचे सीएम डॉ.मोहन यादव, रविवार को करेंगे बाढ़ प्रभावित इलाकों का निरीक्षण

सोनिया गांधी की किताब 'Belonging: A Journey of Love' पर क्‍या है कंट्रोवर्सी, प्रकाशन ने क्‍यों छापने से किया इनकार?

किसी ने पूछा— RSS जॉइन करने पर मुझे क्या मिलेगा, न्‍यू यॉर्क में संघ प्रमुख मोहन भागवत ने दिया ये जवाब

अगला लेख