dharma sangrah
✕

कश्मीरी पंडितों का 'जातीय नरसंहार' हुआ, जांच के लिए एसआईटी गठित की जाए : सुशील मोदी

Updated: गुरुवार, 7 अप्रैल 2022 (17:03 IST)
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के सुशील कुमार मोदी ने बृहस्पतिवार को राज्यसभा में कश्मीरी पंडितों का मुद्दा उठाया और उनके खिलाफ हुए 'जातीय नरसंहार' से जुड़े सभी मामलों की जांच के लिए केंद्र सरकार से उच्चतम न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश के नेतृत्व में एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किए जाने की मांग की।

उच्च सदन में शून्यकाल के तहत इस मुद्दे को उठाते हुए मोदी ने कहा कि वर्ष 1989 से वर्ष 1998 के बीच 700 से ज्यादा कश्मीरी पंडितों की हत्या कर दी गई, उनकी संपत्तियों पर जबरदस्ती कब्जा कर लिया गया और इसकी वजह से तीन लाख से ज्यादा पंडितों को कश्मीर छोड़ने के लिए बाध्य होना पड़ा।

उन्होंने उस दौर में हुए विभिन्न हत्याकांड का उल्लेख करते हुए कहा, यह जातीय संहार था। यह नरसंहार था। यह विध्वंसक था। मोदी ने कहा कि इन मामलों में 200 से ज्यादा प्राथमिकी दर्ज हुई हैं, लेकिन एक भी प्राथिमिकी दोषसिद्धि में परिणीत नहीं हुई है।

उन्होंने कहा कि 32 साल हो गए, लेकिन अभी भी कश्मीरी पंडितों को न्याय नहीं मिला है। उन्होंने आसन से कहा, मैं आपके माध्यम से सरकार से मांग करता हूं कि तमाम प्राथमिकियों को मिलाकर उच्चतम न्यायालय के किसी सेवानिवृत्त न्यायाधीश की अध्यक्षता में विशेष जांच दल का गठन किया जाए।

यह जांच अदालत की निगरानी में हो, जिसमें सीबीआई, एनआईए का भी सहयोग लिया जाए। नए सिरे से प्राथमिकियां दर्ज की जाएं। मामलों को फिर से खोला जाए और फिर से उनकी जांच हो। लंबित आरोप पत्रों का त्वरित निराकरण किया जाए।

मोदी ने कहा कि 32 सालों के बाद कश्मीरी पंडितों पर अत्याचार करने वाले जिन लोगों को सजा नहीं मिली है, उन्हें भी सजा दी जाए। उन्होंने कहा, बिट्टा कराटे और यासीन मलिक जैसे लोगों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए, ताकि कश्मीरी पंडितों के खिलाफ ऐसी कार्रवाई करने की कोई और हिम्मत नहीं कर सके।(भाषा) 

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

आलिया भट्ट, आर्यन खान से लेकर वैभव सूर्यवंशी तक, TIME100 Next India की पहली लिस्ट जारी

भोपाल में 96 लाख रुपए की 9700 लीटर अवैध शराब पकड़ाई, 1075 पेटियों सोम डिस्टिलरीज दर्ज, ट्रक ड्राइवर गिरफ्तार

अयोध्या की 14 कोसी परिक्रमा में उमड़ा आस्था का सैलाब: 30 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने सरयू में लगाई डुबकी

पूर्वांचल का सबसे बड़ा हथियार सप्लायर वाहिद अंसारी एनकाउंटर में ढेर: सुपारी लेकर करता था मर्डर

अगला लेख