मंगलवार, 30 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. सुशील चंद्रा होंगे देश के मुख्य चुनाव आयुक्त, 13 अप्रैल को संभालेंगे पदभार
Written By
Last Updated : सोमवार, 12 अप्रैल 2021 (08:13 IST)

सुशील चंद्रा होंगे देश के मुख्य चुनाव आयुक्त, 13 अप्रैल को संभालेंगे पदभार

Sushil Chandra | सुशील चंद्रा होंगे देश के मुख्य चुनाव आयुक्त, 13 अप्रैल को संभालेंगे पदभार
नई दिल्ली। निर्वाचन आयुक्त सुशील चंद्रा का देश का अगला मुख्य निर्वाचन आयुक्त बनना तय हो गया है। सूत्रों ने रविवार को यह जानकारी दी। सबसे वरिष्ठ आयुक्त को मुख्य निर्वाचन आयुक्त नियुक्त करने की परंपरा के अनुरूप माना जा रहा है कि सरकार ने ‘निर्वाचन सदन’ में शीर्ष पद के लिए उनके नाम को स्वीकृति दे दी है। 
सूत्रों ने कहा कि इस संबंध में आदेश किसी भी समय जारी हो सकता है।

 
चंद्रा 13 अप्रैल को पदभार संभालेंगे। फिलहाल निवर्तमान सीईसी सुनील अरोड़ा यह जिम्मेदारी निभा रहे हैं। चन्द्रा को लोकसभा चनावों से पहले 14 फरवरी 2019 को निर्वाचन आयुक्त नियुक्त किया गया था। वे 14 मई 2022 को अपने इस नए पदभार से मुक्त होंगे।
 
उनके नेतृत्व में निर्वाचन आयोग गोवा, मणिपुर, उत्तराखंड, पंजाब और उत्तरप्रदेश में विधानसभा चुनाव कराएगा। गोवा, मणिपुर, उत्तराखंड और पंजाब विधानसभा का कार्यकाल अगले साल मार्च में विभिन्न तारीखों पर पूरा हो रहा है। उत्तर प्रदेश विधानसभा का कार्यकाल अगले साल 14 मई को पूरा हो रहा है। निर्वाचन आयोग में कार्यभार संभालने से पूर्व चंद्रा केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड के अध्यक्ष थे। (भाषा)
ये भी पढ़ें
ओडिशा में जन्मीं अनोखी जुड़वां बच्चियां, 2 सिर, 3 हाथ लेकिन शरीर एक