sundarkand
✕

#जस्टिसफॉरसुशांत : बहन ने कहा- किसी से उलझने से पहले सावधान रहें...

Updated: शुक्रवार, 7 अगस्त 2020 (18:18 IST)
मुंबई। अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने शुक्रवार को अपने सोशल मीडिया हैंडल पर बिना किसी का नाम लिए लिखा कि किसी से उलझने से पहले लोगों को परिणामों के बारे में सोचना चाहिए। सुशांत 14 जून को बांद्रा स्थित अपने घर में मृत पाए गए थे।
 
उन्होंने भगवान शंकर की तस्वीर साझा करते हुए लिखा, 'किसी ने कहा था कि किसी से उलझने से पहले सावधान रहना चाहिए क्योंकि आपको नहीं पता होगा कि इस आध्यात्मिक संसार में उनकी रक्षा कौन कर रहा है। उन्होंने तस्वीर के कैप्शन में #जस्टिसफॉरसुशांत लिखा।
 
श्वेता ने यह पोस्ट अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत को कथित रूप से आत्महत्या के लिए उकसाने की आरोपी अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती के शुक्रवार को प्रवर्तन निदेशालय (ED) की ओर से दर्ज धन शोधन मामले में केंद्रीय एजेंसी के समक्ष पेश होने के पहले किया।
 
मामले की जांच कर रही मुंबई पुलिस ने बॉलीवुड के निर्देशकों आदित्य चोपड़ा, महेश भट्ट और संजय लीला भंसाली समेत 56 लोगों के बयान दर्ज किए हैं।
मुंबई पुलिस सुशांत सिंह की मौत की घटना के विभिन्न बिंदुओं पर पड़ताल कर रही है। पटना निवासी राजपूत के 77 वर्षीय पिता कृष्ण किशोर सिंह की प्राथमिकी पर बिहार पुलिस ने भी कार्रवाई शुरू कर दी थी।
 
बिहार पुलिस ने सुशांत के पिता की शिकायत पर उनकी कथित प्रेमिका रिया चक्रवर्ती और उनके परिजन के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने, आपराधिक षड्यंत्र रचने, धोखाधड़ी और अन्य आरोपों में मामला दर्ज किया था। इस आधार पर सीबीआई दोबारा प्राथमिकी दर्ज कर सकती है।
 
रिया ने सर्वोच्च न्यायालय में उनकी याचिका लंबित होने का हवाला देते हुए पहले ईडी के समक्ष पेश होने से इनकार कर दिया था। (भाषा)

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख