ramcharitmanas

रेलवे के लिए प्राथमिकता है साइबर सुरक्षा : प्रभु

Updated: शुक्रवार, 21 जुलाई 2017 (16:56 IST)
नई दिल्ली। रेलमंत्री सुरेश प्रभु ने शुक्रवार को कहा कि प्रौद्योगिकी आधारित परिचालनों की ओर तेजी से बढ़ रहे रेलवे के लिए रोजमर्रा के परिचालनों में साइबर सुरक्षा सुनिश्चित करना उनकी प्राथमिकताओं में से एक है।
 
एक सम्मेलन में वरिष्ठ रेल अधिकारियों को संबोधित करते हुए प्रभु ने कहा कि रेलवे की देखरेख और आधुनिकीकरण के तौर पर बीते 3 वर्षों में मंत्रालय ने रेलक्लाउड सर्वर और रेल सारथी एप जैसी कई पहलें शुरू की है और अब एंटरप्राइज रिसोर्स प्लानिंग (ईआरपी) सॉल्यूशन पर काम कर रहा है।
 
उन्होंने कहा कि वे बड़े पैमाने पर निवेश करके और परिचालन के हर एक पहलू में बदलाव करके उसे बेहतर बनाने के लिए रेलवे के आमूलचूल परिवर्तन पर काम कर रहे हैं। इसके अलावा पटरियों में खामियों का पता लगाने और उनकी देखरेख में अत्याधुनिक तकनीक का इस्तेमाल कर रहे हैं, वह भी एक ही एप्लीकेशन के जरिए।
 
भारतीय रेलवे में साइबर सुरक्षा सुनिश्चित करने से संबंधित इस बैठक में रेलवे बोर्ड के चेयरमैन एके मित्तल और बोर्ड के अन्य सदस्य तथा वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल हुए। इसमें साइबर खतरे, सुरक्षा और आधुनिक समाधानों पर चर्चा हुई। (भाषा)

Show comments

कालीघाट मंदिर में BJP CM शुभेंदु अधिकारी ने खाया Fish Bhog

BRICS Summit 2026 : PM मोदी और पुतिन की अहम मुलाकात, डिफेंस और एनर्जी सहयोग पर अहम फैसले

Electric Scooter : 1.18 लाख में 132 किमी की रेंज! Kinetic DX Plus का नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, फीचर्स भी दमदार

8 लाख रुपए तक सस्ती Mahindra XEV 9S और XEV 9e, क्या BaaS में EV खरीदना फायदे का सौदा है?

अमेरिका में बड़ा चुनावी दांव: ट्रंप का ऐलान- हर वयस्क नागरिक को मिलेंगे 5000 डॉलर

सभी देखें

क्‍या BRICS से खत्‍म होगा अमेरिका का दबदबा, ईरान के राष्ट्रपति पेजेश्कियान के दावे में कितना दम?

UP चुनाव में जीत के लिए बीजेपी को 18 हजार 900 बूथ की जरूरत, जानिए कौनसे हैं वो जिताने वाले बूथ?

BRICS की यह तस्वीर क्‍या दुनिया का नया वर्ल्ड ऑर्डर है, क्‍यों मोदी, पुतिन और जिनपिंग की मुलाकात पर है सबकी नजर?

रायसेन गोलीकांड का Live वीडियो आया सामने, जेल प्रहरी पर फायरिंग के बाद सिर पर किया अटैक, आंखों में मिर्च डाली

इस तारीख को आएंगी लाड़ली बहना योजना की 40वीं किस्त, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सवा करोड़ बहनों को देंगे तोहफा

अगला लेख