dharma sangrah
✕

ममता की मुसीबत, भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या पर सुप्रीम कोर्ट ने मांगा जवाब

Updated: शुक्रवार, 24 अगस्त 2018 (14:32 IST)
नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने पश्चिम बंगाल में भाजपा के तीन कार्यकर्ताओं की कथित हत्या की सीबीआई से जांच कराए जाने कराए जाने संबंधी याचिका पर केंद्र एवं राज्य सरकार से जवाब तलब किया है।
 
 
न्यायमूर्ति अर्जन कुमार सिकरी और न्यायमूर्ति अशोक भूषण की खंडपीठ ने शुक्रवार को गौरव भाटिया की याचिका की सुनवाई करते हुए केंद्र सरकार एवं पश्चिम बंगाल सरकार को नोटिस जारी करके चार सप्ताह में जवाब मांगा है।
 
 
इससे पहले भाटिया ने भाजपा कार्यकर्ताओं- त्रिलोचन महतो, दुलाल कुमार और शक्तिपद सरकार की हत्या का मामला अदालत के समक्ष रखा।
 
 
उन्होंने दलील दी कि कि राज्य पुलिस जांच में लापरवाही बरत रही है। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में इन तीन लोगों की हत्या हुई है, इसके बावजूद पुलिस ने अभी तक प्राथमिकी दर्ज नहीं की है और परिवार के लोगों को धमकाया जा रहा है। इन परिस्थितियों में हत्याओं की सीबीआई जांच का आदेश दिया जाना चाहिए।
 
 
याचिकाकर्ता ने पीड़ित परिवारों को 50-50 लाख रुपए सहायता राशि देने का निर्देश देने का भी खंडपीठ से अनुरोध किया। उन्होंने परिवार के लोगों के लिए सुरक्षा की भी मांग की। तीनों भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या पिछले तीन-चार महीनों के भीतर हुई है। (वार्ता)
 

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

नक्सलवाद और नशे पर निर्णायक कार्रवाई की तैयारी, PM मोदी ने मंत्रियों-अधिकारियों को दिया नया संदेश

नेहा माली के साथ होगा पूरा न्याय, CM डॉ. मोहन यादव ने की 1 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा

मुख्यमंत्री आवास में धूमधाम से मना इगास पर्व, CM धामी ने खेला भैलो; लोकगीतों पर झूमे लोग

India-Japan 2+2 Dialogue : चीन-पाकिस्तान की बढ़ेगी चिंता? भारत-जापान की टोक्यो में बड़ी रक्षा वार्ता, राजनाथ-जयशंकर संभालेंगे मोर्चा

नोएडा में बनेगा IIT कानपुर का डीप टेक यू-हब, 281 करोड़ रुपए से बदलेगी यूपी के स्टार्टअप्स की तस्वीर

अगला लेख