ramcharitmanas
✕

सीआईसी में नियुक्तियों को लेकर हलफनामा देने का निर्देश

Updated: शुक्रवार, 27 जुलाई 2018 (17:32 IST)
नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने केंद्रीय सूचना आयोग (सीआईसी) और राज्य सूचना आयोगों में रिक्त पदों को भरने के लिए किए जाने वाले उपायों के बारे में उसे 4 हफ्ते में अवगत कराने का केंद्र सरकार एवं संबंधित राज्य सरकारों को निर्देश दिया है।
 
 
न्यायमूर्ति एके सिकरी और न्यायमूर्ति अशोक भूषण की खंडपीठ ने केंद्रीय सूचना आयोग एवं राज्य आयोगों के रिक्त पदों को लेकर शुक्रवार को गहरी नाराजगी जताई और केंद्र सरकार तथा प्रतिवादी 7 राज्यों को 4 हफ्ते के अंदर हलफनामा दाखिल करके यह बताने का निर्देश दिया है कि खाली पदों पर कितने समय के अंदर नियुक्तियां हो जाएंगी एवं इसके लिए क्या उपाय किए जा रहे हैं?
 
खंडपीठ ने कहा कि केंद्रीय सूचना आयोग में इस समय 4 पद खाली हैं और दिसंबर तक 4 अन्य खाली हो जाएंगे। न्यायमूर्ति सिकरी ने केंद्र सरकार की ओर से पेश अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल (एएसजी) पिंकी आनंद से जानना चाहा कि 2016 में विज्ञापन देने के बावजूद केंद्रीय सूचना आयोग में पद अभी तक खाली क्यों हैं?
 
आनंद ने इसके जवाब में कहा कि सीआईसी में 4 पदों पर नियुक्तियों के लिए विज्ञापन जारी किया गया है, क्योंकि 2016 के विज्ञापन के बाद इन पदों पर नियुक्तियां नहीं की गई थीं। खंडपीठ ने नियुक्तियां न होने के कारणों को लेकर हलफनामा दायर करने का एएसजी को निर्देश दिया।
 
पीठ ने महाराष्ट्र, आंध्रप्रदेश, ओडिशा, तेलंगाना, गुजरात, केरल और कर्नाटक को भी हलफनामे दाखिल करने का निर्देश दिया। शीर्ष अदालत ने कहा कि केंद्र या राज्यों द्वारा 4 हफ्ते के अंदर हलफनामा दाखिल नहीं किए जाने को गंभीरता से लिया जाएगा।
 
इससे पहले याचिकाकर्ता आरटीआई कार्यकर्ता अंजली भारद्वाज की ओर से पेश अधिवक्ता प्रशांत भूषण ने कहा कि केंद्र ने मामले की सुनवाई के दिन सीआईसी में 4 खाली पदों पर नियुक्तियों के लिए विज्ञापन जारी किया है। इसी से इसके रवैए का पता चलता है। (वार्ता)

Show comments

2026 फिजिक्स नोबेल फ्रांसिस हाल्जेन को, अंतरिक्ष के रहस्यमयी न्यूट्रिनो पकड़ने की तकनीक ने खोले ब्रह्मांड के राज

कोई नहीं बचेगा, सब पर कार्रवाई होगी...राहुल गांधी का अब तक का सबसे बड़ा हमला

Vivo V80 हुआ लॉन्च, 7200mAh बैटरी और 50MP ZEISS कैमरा, कीमत सुनकर कहेंगे- इतना सस्ता?

Honda XR300 Rally : सस्ती होंडा बाइक मचाइएगी धमाल, 13 लीटर टैंक और ट्रैक्शन कंट्रोल समेत मिलेंगे ये फीचर्स

नागिन से खिलवाड़ पड़ा भारी! डसने से दिव्यांग की मौत, वीडियो बनाने के चक्कर में गई जान

सभी देखें

2 घंटे की हिरासत के बाद राहुल-प्रियंका गांधी रिहा, EC के बाहर प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने लिया था हिरासत में

विपक्ष के धरने पर EC का जवाब- शाम 4 बजे तक किसी ने परमिशन नहीं मांगी, दिल्ली पुलिस ने कहा करेंगे आवश्यक कार्रवाई

दशहरा पर किसानों को योगी सरकार का बड़ा तोहफा, अनुदान पर मिलेंगे कृषि यंत्र, 7 से 20 अक्टूबर तक करें आवेदन

लखनऊ बनेगा AI-Deep Tech का नया हब, सीएम योगी ने रखा IT City Phase-2 का शिलान्यास; 50 AI स्टार्टअप का लक्ष्य

Rahul Gandhi : आकाशवाणी भवन के बाहर जोरदार हंगामा, 8 घंटे बाद राहुल-प्रियंका को किया गया डिटेन, 50 सांसदों सहित कुल 250 लोग हिरासत में

अगला लेख