dharma sangrah
✕

कितनी दूर और कितनी ऊंचाई पर फंसी हैं एस्ट्रोनॉट सुनीता विलियम्स?

Updated: शुक्रवार, 26 जुलाई 2024 (14:20 IST)
Sunita Williams In NASA : पिछले लंबे समय से नासा की एस्ट्रोनॉट सुनीता विलियम्स अंतरिक्ष में हैं। सुनीता विलियम्स इस समय नासा के मिशन पर हैं। बोइंग स्टारलाइनर को जिन तकनीकी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, उसके चलते वह फिलहाल अपने एक और साथी के साथ अंतरिक्ष में फंस गई हैं। बता दें कि सुनीता विलियम्स अंतरिक्ष यान में पृथ्वी से 360 किलोमीटर दूर गई हैं

कौन हैं साथ में : 5 जून को लॉन्च किए गए उनके स्पेसक्राफ्ट में उनके साथ हैं बुच विलमोर। बुच विलमोर रिटायर्ड अमेरिकी नेवी कैप्टन हैं, जिन्होंने 1990 के दशक में पहले अमेरिकी खाड़ी युद्ध के दौरान 21 लड़ाकू मिशनों सहित एयरक्राफ्ट करियर के डेक से लड़ाकू जेट उड़ाते हुए चार ऑपरेशनल डिपॉल्यमेंट पूरी की हैं।

उन्होंने नौसेना के टेस्ट पायलट और फ्लाइट इंस्ट्रक्टर के रूप में भी काम किया है। विल्मोर 2000 में नासा के अंतरिक्ष यात्री दल में शामिल हुए थे।

उन्होंने पहली बार 2009 में नासा के अंतरिक्ष यान के पायलट के रूप में अंतरिक्ष स्टेशन के लिए उड़ान भरी थी। साल 2014 में दो अंतरिक्ष यात्रियों के साथ रूसी सोयुज अंतरिक्ष यान पर सवार होकर परिक्रमा प्रयोगशाला में वापस लौटे। जून की रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार अब तक बुच विलमोर ने अंतरिक्ष में 178 दिन बिताए हैं और चार स्पेसवॉक किए हैं। उनके पास इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग और एविएशन सिस्टम की डिग्री भी हैं।

इतनी दूर है पृथ्‍वी से : सुनीता विलियम्स अंतरिक्ष यान में पृथ्वी से 360 किलोमीटर दूर गई हैं। वह 45 दिनों के अंतरिक्ष अभियान पर थीं, लेकिन अभी तक लौटी नहीं हैं। पिछला अपडेट यह था कि वह अंतरिक्ष में बिना पानी के पौधे उगाने की तकनीक पर काम कर रही हैं। ताजातरीन अपडेट में अधिकारियों ने कहा है कि वापस आने में एक महीने से अधिक की देरी हो चुकी है और नासा के दो अंतरिक्ष यात्री तब तक अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर ही रहेंगे, जब तक इंजीनियर उनके बोइंग कैप्सूल में आई समस्याओं पर काम पूरा नहीं कर लेते। अंतरिक्ष में देरी के कारण वे अभी फंसे हुए हैं।
Edited By: Navin Rangiyal
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

सभी देखें

काशी में देव दीपावली, 2100 ड्रोन में दि‍खी शिव लीला, 11 लाख दीयों से जगमगाया नजारा, 40 देशों के लोग बने गवाह

Bisleri के पानी को लेकर कंपनी ने दूर किया कन्फ्यूजन, बताया कि‍तने प्लांट में हो रहा उत्पादन

शेख हसीना बांग्लादेश वापस लौटीं तो ग‍िरफ्तार होगीं, वतन वापसी को रोकने के लि‍ए बहुत बड़ा प्‍लान तैयार

ईरानी सिंगर परस्तू अहमदी को मारे गए 74 कोड़े, बिना हिजाब लाइव परफॉर्मेंस के लिए सजा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया मां नर्मदा सेवा परिक्रमा का शुभारंभ, बताया जन्म-मरण का रहस्य

अगला लेख