शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Summer wave in 1-2 districts of Rajasthan
Written By
Last Updated : गुरुवार, 29 अप्रैल 2021 (11:04 IST)

Weather Alert: राजस्थान के 1-2 जिलों में ग्रीष्म लहर, असम में हुई हल्की से मध्यम बारिश

Weather Alert: राजस्थान के 1-2 जिलों में ग्रीष्म लहर, असम में हुई हल्की से मध्यम बारिश - Summer wave in 1-2 districts of Rajasthan
नई दिल्ली। देश में इस समय पश्चिमी विक्षोभ जम्मू-कश्मीर पर है। एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र उत्तर-पश्चिमी राजस्थान और आसपास के क्षेत्र में बना हुआ है। एक और साइक्लोनिक सर्कुलेशन पाकिस्तान के दक्षिण सिंध के ऊपर है। झारखंड और उसके आसपास के क्षेत्रों पर एक चक्रवाती चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र है। उपरोक्त चक्रवाती हवाओं के क्षेत्र से उत्तरी तेलंगाना तक एक निम्न दबाव के रेखा बनी हुई है।
 
स्काईमेट से प्राप्त समाचार के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान असम में हल्की से मध्यम बारिश के साथ 1-2 स्थानों पर भारी वर्षा हुई। अरुणाचल प्रदेश, मेघालय, मध्य महाराष्ट्र के साथ-साथ तटीय और उत्तर आंतरिक कर्नाटक में हल्की से मध्यम बारिश हुई। तमिलनाडु, केरल, आंध्रप्रदेश और तेलंगाना के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश के साथ 1-2 स्थानों पर मध्यम बारिश हुई। विदर्भ और गुजरात में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश देखी गई। गंगीय पश्चिम बंगाल और तटीय ओडिशा मैं 1-2 स्थानों पर ग्रीष्म लहर देखी गई।
 
अगले 24 घंटों के दौरान, केरल, कर्नाटक और असम में हल्की से मध्यम बारिश के साथ 1-2 स्थानों पर तेज वर्षा हो सकती है। सिक्किम, उपहिमालयी पश्चिम बंगाल, उत्तरी तटीय आंध्रप्रदेश, दक्षिण छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों, जम्मू-कश्मीर, गिलगित बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें संभावित हैं।
 
उत्तराखंड और मध्य महाराष्ट्र में 1 या 2 स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। तमिलनाडु, तेलंगाना और शेष पूर्वोत्तर भारत में छिटपुट बारिश की गतिविधियां संभव हैं। राजस्थान के 1-2 जिलों में ग्रीष्म लहर बन सकती है।

दिल्ली में गर्म रही गुरुवार की सुबह : दिल्लीवासियों के लिए गुरुवार की सुबह गर्म रही, जहां न्यूनतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शहर में सुबह 8.30 बजे हवा में नमी का स्तर 38 प्रतिशत दर्ज किया गया। गुरुवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री के आस-पास रहने का अनुमान है। मौसम वैज्ञानिकों ने आसमान पर आंशिक रूप से बादल छाए रहने का भी पूर्वानुमान व्यक्त किया है। बुधवार को राष्ट्रीय राजधानी में अधिकतम तापमान रिकॉर्ड 42.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और न्यूनतम तापमान 22.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।  (एजेंसियां)