Daily Horoscope
✕

बिहार में छात्रों की पिटाई, पुलिस के लाठीचार्ज के बाद JDU अध्‍यक्ष के बयान से गरमाई सियासत

Updated: गुरुवार, 5 जनवरी 2023 (15:02 IST)
फाइल फोटो
बिहार स्‍टाफ सेलेक्‍शन कमीशन की परीक्षा में पेपर लीक होने की शिकायत के बाद छात्रों ने जबर्दस्‍त प्रदर्शन किया। कई छात्र सडकों पर उतर आए। इसी बीच बुधवार को पटना में विरोध प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया। इसी बीच विवाद को और ज्‍यादा हवा मिल गई है जब JDU अध्यक्ष ललन सिंह कह डाला कि लाठीचार्ज होता रहता है ये कोई पहली बार नहीं हुआ है। जो भी कानून तोड़ेगा उस पर वैधानिक कार्रवाई तो होगी। उनके बयान के बाद बिहार की सियासत गरमा गई है।

दरअसल, बिहार स्‍टाफ सेलेक्‍शन कमीशन की परीक्षा बीते दिसंबर आयोजित हुई थी। लेकिन परीक्षा के पहले शिफ्ट का पेपर लीक हो गया। जिसके बाद कई लोगों की गिरफ्तारी हुई। छात्र लगातार परीक्षा रद्द किए जाने की मांग कर रहे हैं। बुधवार को भी छात्रों ने पटना कॉलेज गेट से प्रदर्शन किया। पुलिस ने पटना में प्रदर्शन के दौरान छात्रों की पिटाई की। पुलिस ने सड़क पर दौड़ा दौड़ाकर छात्रों को डंडों से जमकर पीटा। पुलिस ने लाठीचार्ज के बाद कई छात्रों को हिरासत में भी लिया।

क्‍या बोल गए लल्‍लन सिंह?
इस बीच जेडीयू के अध्यक्ष लल्‍लन सिंह के बयान ने विवाद को और हवा दे दी है। उनसे पूछा गया कि इस पूरे मामले पर उनका क्‍या कहना है तो उन्‍होंने कहा, 'ये तो होता रहता है ये क्या पहली बार हुआ है?' उन्होंने कहा, 'मुझे मालूम नहीं कि कहां लाठीचार्ज हुआ है, लेकिन अगर कहीं हुआ है तो किसी को कानून तोड़ने की इजाजत नहीं है। कोई कानून तोड़ता है तो वहां स्वाभाविक तौर पर कानून स्थापित करना पड़ता है।'

क्‍या मांग कर रहे बिहार के छात्र?
दरअसल, यह पूरा विवाद छात्रों की एक मांग को लेकर हो रहा है। छात्रों की मांग है कि BSSC CGL-3 सचिवालय सहायक की सभी शिफ्ट की परीक्षाओं को रद्द किया जाना चाहिए। दिसंबर में बिहार में बीएसएससी की परीक्षा आयोजित की गई है। परीक्षा शुरू होने से पहले ही पेपर लीक हो गया था। करीब 9 लाख उम्‍मीदवार भर्ती परीक्षा में शामिल हुए थे। छात्रों का आंदोलन पटना कॉलेज से शुरू होकर गांधी चौक, मुसल्लहपुर हाट, भिखना पहाड़ी, नया टोला, हथुआ मार्केट, गांधी मैदान जेपी गोलंबर होते हुए डाकबंगला चौराहे तक पहुंचा। धीरे– धीरे यह बिहार के कई हिस्‍सों में देखा गया। स्‍थिति यह हो गई कि व्‍यवस्‍था को संभालने के लिए पुलिस को लाठी चार्ज करना पड़ा।
edited by navin rangiyal

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

शरद पवार ने कांग्रेस से अलग क्यों लिया स्टैंड? परिसीमन बिल पर NCP की 50% वाली शर्त का क्या है मतलब

किसानों की मदद पर क्यों भड़के अभिजीत दीपके? 5,000 रुपए की सहायता को बताया नाकाफी, महिला आरक्षण पर भी घेरा

चिप्स-बिस्कुट, कोल्ड ड्रिंक्स के पैकेट पर दिखेगा लाल चेतावनी निशान, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, चीनी-नमक और फैट की खुलेगी पोल

लकड़ी की तरह आरी से काटना पड़ रहा है पनीर! कहीं आप भी तो नहीं खा रहे मिलावटी पनीर

CM योगी का अखिलेश से बड़ा सवाल, कहां से देंगे 30 लाख नौकरियां, पिछले कार्यकाल में कितनी नौकरियां दीं?

अगला लेख