Hanuman Chalisa

उत्तर भारत में क्यों आ रहे हैं इतने भयंकर आंधी-तूफान, क्या होगा आगे

Updated: सोमवार, 14 मई 2018 (14:17 IST)
उत्तर भारत में तूफानी हवाओं और धूलभरी आंधी ने कहर बरपा दिया है। पिछले 22 दिनों में अबतक 3 बार दिल्ली-उप्र-राजस्थान में रेतीले तूफान या अंधड़ ने दर्जनों जानें ले ली और अरबों रुपए का नुकसान किया है। 

ALSO READ: ये आंधी-तूफान तो शुरूआत हैं, आने वाली है कयामत
 
मौसम के इस रौद्र रूप से जनता बेहाल है। आखिर इतने भयानक तूफान इतनी जल्दी क्यों आ रहे हैं। मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि मानसून के पहले मई माह में उत्तर भारत में डस्ट स्टॉर्म (धूल भरी आंधी) हर साल होने वाली प्रक्रिया है।  
ALSO READ: तूफान की चेतावनी या बिजली गिरने पर क्या करें
आंधियां प्री मानसून एक्टिविटी है। परंतु इस साल अरब सागर से आने वाली गर्म हवा राजस्थान से पूर्व की ओर तेज रफ्तार से बहने लगी, उसी समय उत्तर-पश्चिम में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस मौजूद होने से आंधी तूफान का असर बढ़ गया। 
 
उत्तर भारत में हवा का दाब 1000 से 1002 हेप्टा पास्कल (हवा के दाब की यूनिट) रहा, इस वजह से चक्रवात को बढ़ावा मिला। इसके प्रभाव से दक्षिण भारत में भी लू जैसी स्थिति हो गई। 
 
हरियाणा से लेकर उत्तर मध्य महाराष्ट्र तक एक नार्थ-साउथ ट्रफ लाइन बनी जो भोपाल सहित मध्य प्रदशे के पश्चिमी हिस्से से होकर गुजर रही है। हरियाणा से लेकर नागालैंड तक एक और ईस्ट-वेस्ट ट्रफ लाइन बनी है। जिसकी वजह से 2-3 दिनों तक बारिश, गरज-चमक के साथ तेज हवा, ओलावृष्टि और बारिश के आसार हैं।
ALSO READ: क्यों आते हैं तूफान, समुद्रों में छुपा है तबाही का राज
 
मौसम वैज्ञानिक मान रहे हैं कि संभव है कि मानसून इस साल भारत में जल्द दस्तक देने की तैयारी में है। स्काईमेट ने भी अंदाज लगाया है कि यदि कुछ दिन ऐसे ही हालात रहे तो मानसून 25 मई को केरल में पहुंच सकता है। आमतौर पर केरल में 1 जून तक मानसून आता है।

Show comments

TVS iQube MillionR Edition लॉन्च, 145 किमी रेंज और Type-C चार्जिंग समेत मिलेंगे ये फीचर्स, हासिल किया 10 लाख यूनिट का आंकड़ा, कीमत जानेंगे तो हो जाएंगे हैरान

नेपाल में बाढ़ से तबाही तो दिल्ली में H1N1 का कहर, मामलों की संख्या 3000 के करीब

कांवड़ यात्रा पर दिग्विजय सिंह के बयान से गरमाई सियासत, भाजपा ने बताया सनातन का अपमान, माफी की मांग

चीनी कैमरे ने रिकॉर्ड की Nepal की तबाही का भयावह दृश्‍य, जिस जगह टूटा था ग्लेशियर, वहां पहुंचा चीनी हेलीकॉप्टर

तिब्बत में टूटा ग्लेशियर का 'थूथन', नेपाल में हाहाकार, 30 फीट ऊंची प्रलयंकारी बाढ़ का खौफनाक सच

सभी देखें

केरल में ओणम पर शराब बिक्री ने बनाया रिकॉर्ड, 8 दिनों में 771 करोड़ रुपए की बिक्री

Raksha Bandhan 2026 : बहनों के लिए फ्री बस सेवा, 1,200 रुपए तक प्रोत्साहन पाएंगे चालक-परिचालक

CM योगी का सख्त निर्देश- विकास परियोजनाओं में देरी बर्दाश्त नहीं, एक्सप्रेसवे से डिजिटल लाइब्रेरी तक काम समय पर पूरा करें

कक्षा 9 से 12 के छात्रों के लिए बड़ा बदलाव! योगी सरकार का APAAR ID पर फोकस, डिजिटल रिकॉर्ड से छात्रवृत्ति तक होंगे आसान

इंसानियत शर्मसार! नेपाल बाढ़ त्रासदी में दिखी हैवानियत, लाशों से गहने नोच रहे हैं नराधम

अगला लेख