dharma sangrah
✕

कश्मीर में आतंकियों के मददगार बने पत्थरबाज, मुठभेड़ में डाला रोड़ा

Updated: बुधवार, 30 दिसंबर 2020 (15:09 IST)
जम्मू। पत्थरबाजों द्वारा मुठभेड़स्थल पर पत्थरबाजी कर अभियान में रोड़ा अटकाए जाने के बावजूद भी श्रीनगर के लावापोरा इलाके में आतंकियों और सुरक्षा बलों के बीच चली मुठभेड़ में तीन आतंकियों को मार गिराया गया।
 
मंगलवार को शुरू हुए इस ऑपरेशन को सुरक्षा बलों की संयुक्त टीम ने अंजाम दिया था। उधर, मुठभेड़स्थल के पास पत्थरबाजी कर रहे युवाओं को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे गए। पत्थरबाज हाथों में आईएस के झंडे भी लिए हुए थे।
 
मध्य कश्मीर के जिला श्रीनगर के होकारसर इलाके में करीब 16 घंटे तक चली मुठभेड़ के बाद सुरक्षाबलों ने मकान में छिपे तीनों आतंकवादियों को ढेर कर दिया।
 
आईजी कश्मीर विजय कुमार ने तीनों आतंकियों के मारे जाने की पुष्टि की है। मंगलवार रात से जारी इस मुठभेड़ में मारे जाने वाले तीन आतंकवादियों में लश्कर-ए-तैयबा के टॉप कमांडर यूसुफ कांतुर के शामिल होने की भी बात कही जा रही है। यह भी बताया जा रहा है कि जिला बडगाम में काफी सालों से सक्रिय युसूफ गत मंगलवार को होकारसर में युवाओं को आतंकी संगठन में शामिल करने के लिए आया था।
 
हालांकि पुलिस ने इस संबंध में अधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की है। उनका कहना है कि तीनों आतंकवादियों की अभी पहचान नहीं हो पाई है।
 
मुठभेड़ स्थल से तीनों आतंकवादियों के शव बरामद कर लिए गए हैं जबकि काफी मात्रा में हथियार व गोला-बारूद भी बरामद हुआ है।
 
पुलिस का कहना है कि मुठभेड़ के दौरान दो से तीन बार आतंकवादियों को आत्मसमर्पण करने का मौका दिया गया परंतु उन्होंने इससे इंकार कर दिया। मुठभेड़ में बाधा डालने के लिए कुछ राष्ट्रविरोधी तत्वों ने सुरक्षाबलों पर पथराव भी किया परंतु इन सभी बाधाओं को आसानी से पार करते हुए सुरक्षाबलों ने तीनों आतंकियों को ढेर कर दिया। सुरक्षाबलों ने अभी भी इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया हुआ है।
 
लेखक के बारे में
सुरेश एस डुग्गर
सुरेश डुग्गर वेबदुनिया के लिए जम्मू कश्मीर से समाचार संकलन के लिए अधिकृत हैं। वे तीन दशक से ज्यादा समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।.... और पढ़ें

Show comments

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

राहुल गांधी का BJP-RSS को सत्‍यम शिवम सुंदरम मंत्र, मां सोनिया की किताब की ट्रोलिंग के बाद कहा, प्यार करना भी सीखें

Electric Scooters : VinFast के 3 सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, Ather, TVS और Bajaj को देंगे टक्कर, भारतीय बाजार में मचाएंगे तहलका

SIR पर चुनाव आयोग के दावों को याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, कहा- फैसलों पर सर्वसम्मति का कोई रिकॉर्ड नहीं

YouTube पर नवंबर से बदला व्यूज गिनने का तरीका, क्रिएटर्स के लिए क्या है इस बदलाव का मतलब?

सभी देखें

योगी सरकार की नीतियों से यीडा क्षेत्र में निवेश का नया रिकॉर्ड, लगभग 37 हजार करोड़ की परियोजनाएं तैयार

मस्जिद में छुपा था लश्कर कमांडर लतीफ भट, वीडियो कॉल पर सरेंडर की अपील ठुकराई; मुठभेड़ में ढेर

खतरनाक हुआ चक्रवात 'अकवान', समुद्र में उठेंगी 2 मीटर ऊंची लहरें; 2 लाख लोगों को सुरक्षित निकालने की तैयारी

LIVE: कुलगाम में मुठभेड़, लश्कर आतंकी लतीफ भट ढेर

अमेरिका में राहुल गांधी का बड़ा दावा, गंभीर आर्थिक संकट के मुहाने पर खड़ा है भारत

अगला लेख