Daily Horoscope
✕

UP Hathras Stampede Updates : क्या थी हाथरस में भगदड़ की वजह, बड़ा खुलासा, सत्संग कराने वाले बाबा फरार

Updated: मंगलवार, 2 जुलाई 2024 (22:09 IST)
UP Hathras Stampede Updates : उत्तरप्रदेश के हाथरस में सत्संग भीड़ में हादसे में 100 लोगों के जान जाने की आशंका जताई जा रही है। इस सत्संग में 50 हजार से ज्यादा लोग पहुंचे थे। पंडाल में भयानक उमस और गर्मी के कारण भगदड़ जैसी स्थिति बन गई और लोगों की जान चली गई। अलीगढ़ परिक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) शलभ माथुर ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि हाथरस में भगदड़ की घटना में 116 लोगों की मौत हो गई है। हाथरस के सिकंदराराऊ के पास सत्संग में हुई भगदड़ की घटना के बाद राहत और बचाव कार्य के लिए पीएसी की तीन कंपनी और एसडीआरएफ की टीम मौके पर रवाना की गई हैं। 
हेल्पलाइन नंबर हुए जारी : हाथरस के थाना सिकंदराराऊ क्षेत्र के अंतर्गत पुलिस प्रशासन ने आम लोगों की सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर 9259189726 तथा 9084382490 जारी किए हैं।  
ALSO READ: UP Hathras Stampede : कौन हैं नारायण साकार विश्व हरि उर्फ भोले बाबा, जिनके सत्संग में हुई 100 से ज्यादा लोगों की मौत
जिला अधिकारी (DM) आशीष कुमार के मुताबिक अत्यधिक उमस के कारण यह हादसा हुआ है। मरने वालों की संख्या पूछे जाने पर जिलाधिकारी कुमार ने कहा कि अभी घायलों को अस्पताल भेजा जा रहा है और प्रशासन की प्राथमिकता घायलों का समुचित उपचार कराना और मृतकों के परिवारों को प्रशासनिक सहायता पहुंचाना है।पुलिस ने बताया कि हाथरस के सत्संग में मची भगदड़ में मरने वालों में से 14 लोगों की शिनाख्त हो गई है। ये मृतक कासगंज, एटा, शाहजहांपुर, हाथरस, बुलंदशहर और मथुरा के हैं। 
ALSO READ: UP Hathras Stampede live update : हाथरस में भोलेबाबा के सत्संग में भगदड़, 100 से ज्यादा की मौत
हमारी मेरठ संवाददाता के मुताबिक पीड़ितों ने बताया कि समागम स्थल पर भगदड़ नही हुई, बल्कि सड़क पर भगदड़ मची है। पुलिस प्रशासन की वजह से घटना घटित हुई है। सरकार दोषियों पर एक्शन लें, एफआईआर दर्ज करें। मृतका के बेटे ने आरोप लगाया है कि पुलिस ने धक्का दिया, जब यह पूछा कि मां की लाश का क्या करें। तो डीएम ने कहा घर ले जाओ।
क्या बोलीं चश्मदीद : सत्संग में शामिल रहीं चश्मदीद महिला ने बताया कि जैसे ही बाबा का कार्यक्रम खत्म हुआ, काफी गर्मी थी। लोग इधर-उधर जाने लगे. इसी दौरान भगदड़ मच गई. लोग एक दूसरे पर गिर रहे थे। सत्संग स्थल ऊबड़-खाबड़ था. एक अन्य चश्मदीद ने बताया कि सत्संग स्थल पर कीचड़ था। 
ALSO READ: UP Hathras Stampede Updates : हाथरस के अलावा देश के मंदिरों और धार्मिक आयोजनों में हुई थी भगदड़ की ये घटनाएं
मीडिया खबरों के बताया गया कि भोले बाबा के सत्संग में जो भी भक्त जाता है, उसे वहां पानी बांटा जाता है। बाबा के अनुयायी ऐसा मानते हैं कि इस पानी को पीने से उनकी समस्याएं खत्म हो जाती हैं। बाबा का पटियाली तहसील के बहादुर नगर गांव में स्थित आश्रम में भी दरबार लगता है।

यहां आश्रम के बाहर एक हैंडपंप भी है। दरबार के दौरान इस हैंडपंप का पानी पीने के लिए भी लंबी लाइन लगती है। कहा जा रहा है कि इस पानी को पीने के लिए लंबी लाइन लगी थी और इस बीच भगदड़ मच गई। 
ALSO READ: Indore : युगपुरुष धाम आश्रम में 2 दिन के भीतर 3 बच्चों की मौत से हड़कंप, ठहाके लगाने वाले SDM को पद से हटाया
50 हजार से ज्यादा लोग थे शामिल : कासगंज जनपद की पटियाली तहसील से चार किमी दूर गांव बहादुर नगर में भोलेबाबा का अपना घर है। वहीं उनका आश्रम बना हुआ है, जहां हर मंगलवार को भोलेबाबा के भक्तों का आश्रम पर आना होता है। हाथरस जिले के मुगलगढ़ी गांव में मंगलवार को भोले बाबा का सत्संग चल रहा था, एक ही दिन के सत्संग का आयोजन किया गया था।

कौन है भोले बाबा : भोले बाबा उर्फ नारायण साकार हरि का असली नाम सूरज पाल है। बाबा ने खुद दावा किया था कि 26 साल पहले वो सरकारी नौकरी छोड़ उत्तर प्रदेश के अलग-अलग गांव-कस्बे में धार्मिक प्रवचन करने लगे थे। भोले बाबा के पश्चिमी उत्तर प्रदेश सहित उत्तराखंड, हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली समेत देशभर में लाखों अनुयायी हैं। सत्संग में यह बाबा दावा करते है कि मैं पहले आईबी में नौकरी करता था। यूपी पुलिस में भी रहा है, ऐसा दावा किया जाता है कि वीआरएस लेकर बाबा बन गए। नारायण साकार हरि उर्फ भोले बाबा एटा के पटियाली तहसील के गांव बहादुर नगरी का रहने वाला है। बाबा ने तैनाती के दौरान सत्संग शुरू किया। फिर नौकरी छोड़कर सूरज पाल साकार विश्व हरि भोले बाबा बन गया और पटियाली में अपना आश्रम बनाया।
 
आयोजकों के खिलाफ FIR : उत्तरप्रदेश के हाथरस भगदड़ की घटना पर अलीगढ़ कमिश्नर चैत्रा वी. ने बताया कि मृतकों की संख्या 116 है और घायलों की संख्या 18 है। हाथरस भगदड़ घटना पर अलीगढ़ के IG शलभ माथुर ने बताया कि FIR दर्ज़ हो रही है। आयोजकों के खिलाफ FIR होगी। प्रथम दृष्टया सामने आ रहा है कि जितने लोगों के लिए अनुमति मांगी थी उससे ज्यादा लोग आए हैं। इनपुट एजेंसियां
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

सभी देखें

पहलगाम आतंकी हमले में इस्तेमाल GoPro कैमरे पर चीन ने नहीं दिया जवाब, NIA को मिले फॉरेंसिक सबूत

मणिपुर में जहरीली शराब का कहर, 10 लोगों की मौत, 100 से ज्यादा अस्पताल में भर्ती, CM ने मरीजों से की मुलाकात

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

UP में औद्योगिक विकास को मिलेगी नई रफ्तार, निवेशकों के लिए बनाई ये प्राथमिकताएं

UP में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ा अपडेट, 26 जनवरी तक मिलेंगे नियुक्ति पत्र; जानें कितनी भर्तियां पूरी और आगे क्या है योजना

अगला लेख