biodatamaker
✕

राम मंदिर मामला, श्रीश्री को मुस्लिम पक्ष से भी झटका

Updated: शुक्रवार, 17 नवंबर 2017 (15:05 IST)
लखनऊ। अयोध्या मुद्दे को बातचीत से हल करने की पहल को लेकर साधु-संतों और पक्षकारों से मिलने के बाद आध्यात्मिक गुरु श्रीश्री रविशंकर ने शुक्रवार को आल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के सदस्य मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली से मुलाकात की।
 
श्रीश्री से मुलाकात करने के बाद मौलाना फरंगी महली ने कहा कि हम दोनों की मुलाकात काफी अच्छी रही है। दोनों ही चाहते हैं कि देश में सांप्रदायिक सौहार्द बना रहे, लेकिन मामला उच्चतम न्यायालय में है। इसकी सुनवाई पांच दिसंबर से प्रतिदिन होनी है। ऐसे में अब बातचीत का क्या मतलब। उच्चतम न्यायालय ही इसका फैसला करेगा और वही सभी को मान्य होगा।
 
श्रीश्री रविशंकर ने गुरुवार को अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि न्यास के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपालदास के साथ ही कई साधु-संतों और मामले से जुड़े पक्षकारों से मुलाकात की थी। उनके मुहिम का विश्व हिन्दू परिषद (विहिप) और पक्षकार सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड ने विरोध कर उनकी मंशा पर पानी फेर दिया था। विहिप से जुड़े संत और न्यास सदस्य डॉ. रामविलास दास वेदांती ने कह दिया था कि श्रीश्री रविशंकर अयोध्या मुद्दे के हल के लिए नहीं बल्कि अपने स्वार्थ में यहां आए थे। (वार्ता)

Show comments

अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, उत्तराखंड पुलिस ने बताया कैसे 88 दिन में पूरी हुई जांच

Toyota Glanza Facelift : टोयोटा की सस्ती कार लॉन्च, त्योहारों पर मचाएगी धमाका, जानिए क्या हैं फीचर्स

हिंदू धर्म छोड़कर इस्लाम अपनाने पर नहीं मिलेगा आरक्षण का लाभ, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान हंगामा, अभिजीत दीपके बोले- 50-100 रुपए देकर बाहर कीजिए, लहरा दो तिरंगा को लेकर बताया प्लान

Stock Market Rally : शेयर बाजार में तूफानी तेजी, सेंसेक्स 1,533 अंक उछला, निफ्टी में भी 375 अंकों की छलांग

सभी देखें

सुप्रीम कोर्ट ने कहा- मीडिया रिपोर्ट के आधार पर नहीं ले रहे संज्ञान, CJP प्रदर्शन मामले में केंद्र ने दी माफी पर सफाई

Voter List Update: 17 राज्यों में वोटर लिस्ट का रिवीजन करेगा चुनाव आयोग, 2027 में 18 साल के होने वाले युवा भी कर सकेंगे आवेदन

'नारीशक्ति समर्थ तो राष्ट्र का भविष्य उज्ज्वल', मां स्कंदमाता के पूजन पर CM योगी का बड़ा संदेश

CM योगी ने वाराणसी में किया स्वच्छता मित्रों का सम्मान, प्रदान किए अंगवस्त्र व उपहार

प्रयागराज में माफिया की जमीन पर गरीबों के घर, कसारी-मसारी अब 'श्रीकृष्णपुरी', CM योगी ने किया पद्मलोक योजना का भूमिपूजन

अगला लेख