Daily Horoscope

विजय रूपाणी की राहुल गांधी को चुनौती, बताएं कहां से मिले आंकड़े

Updated: शुक्रवार, 17 नवंबर 2017 (15:02 IST)
गांधीनगर। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर गुजरात चुनाव में प्रचार के दौरान झूठे आंकड़े पेश करने का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने शुक्रवार को उन्हें चुनौती दी कि वह इनके स्रोतों का खुलासा करें।
 
रूपाणी ने कहा कि गांधी एक बड़े नेता हैं और उन्हें बिना उचित आधार और सत्यता वाली बातें नहीं करनी चाहिए। मैं उन्हें उनके आंकड़ों को साबित करने की चुनौती देता हूं। वह कहते हैं कि नर्मदा परियोजना का पानी उद्योगपतियों को ही मिलता है जबकि सच यह है कि 78 प्रतिशत पानी राज्य के 9500 गांवों में लोगों को, 20 प्रतिशत किसानों को और मात्र 2 प्रतिशत ही उद्योगों को मिलता है।
 
मुख्‍यमंत्री रूपाणी ने कहा कि वह (राहुल) राज्य में 13 हजार सरकारी स्कूल बंद होने की झूठी बात बोलते हैं जबकि हकीकत में 17 हजार नए स्कूल खुले हैं। वह गुजरात में 30 लाख बेरोजगार होने की आधारहीन बात करते हैं जबकि राज्य पिछले 14 साल में रोजगार देने में देश में सिरमौर है। इसके आकंड़े 10 साल तक केंद्र की कांग्रेस सरकार भी जारी करती रही है। 
 
हालिया सरकारी आंकड़ों के अनुसार गुजरात ने अकेले देश के कुल रोजगार सृजन में 83 प्रतिशत का योगदान दिया है। यहां मात्र करीब पौने छह लाख बेरोजगार पंजीकृत हैं। गुजरात में प्रति हजार बेरोजगारों की संख्या केरल, हिमाचल प्रदेश और कर्नाटक समेत कई राज्यों से बहुत बेहतर है।
 
रूपाणी ने कहा कि राहुल नोटबंदी और जीएसटी को चुनावी लाभ के लिए मुद्दा बना रहे हैं पर आठ नवंबर को नोटबंदी के बाद से हुए सभी चुनावों में भाजपा की जीत ने इस पर जनता का समर्थन सिद्ध किया है। उल्टे कांग्रेस ने काले धन के खिलाफ कोई कदम नहीं उठाया। जीएसटी पर भी कांग्रेस की दोहरी नीति है।
 
इसका हर यश तो वह खुद लेना चाहती है पर अपयश भाजपा के माथे डाल रही है, जबकि जीएसटी काउंसिल की अब तक 90 बैठकों में हुए सर्वसम्मत फैसलों में कांग्रेस शासित राज्यों के वित्त मंत्रियों की भी सहमति शामिल थी। रूपाणी ने साख निर्धारण संस्था मूडीज तथा फिंच की ओर से भारत की स्थिति बेहतर बताने की रिपोर्टों की भी चर्चा की और कहा कि मोदी के सभी मुद्दों का जनता ने समर्थन किया है। (वार्ता)

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख