Daily Horoscope
✕

अब श्री श्री रविशंकर भी हैल्थ केयर बाजार में

Updated: बुधवार, 15 नवंबर 2017 (16:37 IST)
नई दिल्ली। योग गुरु बाबा रामदेव के पतंजलि ब्रांड की सफल‍ता से प्रभावित होकर अब ऑर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक श्री श्री रविशंकर 'श्री श्री तत्वा' ब्रांड नाम से हैल्थ केयर के रिटेल बाजार में प्रवेश  करने की तैयारी कर ली है। 
 
इसके लिए कंपनी ने अगले दो साल में 1000 फ्रेंचाइजी स्टोर खोलने की योजना बनाई है। श्री श्री तत्वा के प्रबंध निदेशक अरविंद वर्चस्वी ने एक बातचीत में कहा, 'हमारे उत्पाद देशभर में फैले श्री श्री के समर्थकों के बीच पहले से ही मौजूद हैं। इसके अलावा 35 देशों में हमारे उत्पादों की भारी मांग है। अब हम देश के बाजार में आम लोगों तक फ्रेंचाइजी मॉडल के जरिए अपने उत्पाद पहुंचाने की योजना पर काम कर रहे हैं। 
 
हमारा लक्ष्य अगले दो साल में 1000 फ्रेंचाइजी स्टोर खोलने की है। नई दिल्ली के प्रगति मैदान में सात-आठ नवंबर को हुए फ्रेंचाइजी इंडिया व्यापार मेले में वर्चस्वी ने कहा, "श्री श्री के तीन फॉर्मेट में - श्री श्री तत्वा मार्ट, श्री श्री तत्वा वेलनेस प्लेस और श्री श्री तत्वा होम एंड हेल्थ'' शामिल हैं। श्री श्री तत्वा ने इसके लिए फ्रेंचाइजी इंडिया के साथ साझेदारी की है।" 
 
उन्होंने कहा, "श्री श्री तत्वा मार्ट के तहत स्टोर खोले जाएंगे जहां हमारे सभी उत्पाद उपलब्ध होंगे। श्री श्री तत्वा वेलनेस प्लेस और श्री श्री तत्वा होम एंड हेल्थ में आयुर्वेदिक और एफएमसीजी (तेज खपत वाली उपभोक्ता वस्तुएं) उत्पाद मुहैया कराए जाएंगे, जिसमें आयुर्वेदिक दवाइयां, खाद्य पदार्थ, अनाज, आर्गेनिक खाद्य पदार्थ, पर्सनल केयर उत्पाद, होम केयर उत्पाद और पूजा की सामग्री शामिल हैं। 
 
साथ ही कंपनी इन-हाउस आयुर्वेदिक वैद्य भी उपलब्ध कराएगी। वर्चस्वी ने कहा, "श्री श्री तत्वा के पास उच्च अनुभवी आयुर्वेद वैद्याचार्य हैं जो नाड़ी की पहचान में विशेषज्ञ हैं। वे इन फ्रेंचाइजी केंद्रों पर अपनी सेवाएं देंगे। कंपनी अपने उत्पादों के लिए कच्चे माल के चयन में साफ-सफाई और सुरक्षा मानकों का बेहद ध्यान रखती है।" 
 
प्रबंध निदेशक वर्चस्वी का यह भी कहना है, "हम जल्द ही कई शहरों में नए फ्रेंचाइजी स्टोर खोलने की आशा रखते है और हमारे सभी उत्पाद और सेवाओं को ग्राहकों को एक छत के नीचे मुहैया कराए जाएंगे।"
 
कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी तेज कटपिटिया ने कहा, "श्री श्री तत्वा विभिन्न श्रेणियों में 300 से ज्यादा उत्पाद बनाती है, जिसमें खाद्य पदार्थ, पर्सनल केयर, होम केयर और ओटीसी (ओवर द काउंटर) आयुर्वेद उत्पाद और दवाइयां शामिल है। उच्च गुणवत्ता वाले उत्पादों, भरोसा और प्रामाणिकता पर आधारित ब्रांड द्वारा समर्थित एक उत्कृष्ट व्यवसाय संरचना और लाभप्रदता सभी हितधारकों के लिए फायदेमंद होगा।" 
 
कंपनी के सबसे ज्यादा बिकने वाले उत्पादों में ओजस्विता (हेल्थ ड्रिंक), गाय का शुद्ध घी, प्रतिरक्षा बढ़ाने वाला शक्ति ड्रॉप, हर्बल टूथपेस्ट और सुंदरता बढ़ाने वाले फेसवॉश की श्रृंखला शामिल है। इसके अलावा श्री श्री तत्वा होम केयर और क्लीनिंग के उत्पाद भी बनाती है।

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख