• Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. Sri Sri Ravi Shankar, spiritual leade
Written By
Last Modified: सोमवार, 17 अक्टूबर 2016 (20:53 IST)

श्रीश्री रविशंकर फ्रांस की संसद को संबोधित करेंगे

Sri Sri Ravi Shankar
बेंगलुरु। आध्यात्मिक गुरु श्रीश्री रविशंकर 18 और 19 अक्तूबर को फ्रांस की संसद के सदस्यों को संबोधित करेंगे। आर्ट ऑफ लिविंग ने एक बयान में कहा, ‘गुरुदेव (श्रीश्री रविशंकर) भारत-फ्रांस संसदीय समूह के अध्यक्ष पॉल गियाकोबी, इंडिया-फ्रांस ग्रूप ऑफ सिनेटर के अध्यक्ष फ्रैंकोइ मार्क के अनुरोध पर फ्रांस की नेशनल एसेंबली और सिनेट के सदस्यों को क्रमश: 18 और 19 अक्टूबर को संबोधित करेंगे।’इसमें कहा गया है कि संबोधन संघर्ष समाधान और अंतर-संस्कृति वार्ता पर केंद्रित होगा।
यह पहला अवसर है जबकि कोई भारतीय शख्सियत फ्रांस की संसद के दोनों सदनों को संबोधित करेंगी। आर्ट ऑफ लिविंग ने कहा कि वह सत्र के बाद फ्रांस के सांसदों के सवालों का जवाब देंगे। (भाषा)
ये भी पढ़ें
देशद्रोह के मुकदमे में नागौरी समेत 10 सिमी कार्यकर्ताओं की पेशी