ramcharitmanas
✕

भारत पहुंचे अभिनंदन, घर तो स्क्वाड्रन लीडर निनाद भी पहुंचे, लेकिन तिरंगे में लिपटकर...

Updated: शुक्रवार, 1 मार्च 2019 (18:16 IST)
एक तरफ वाघा सीमा पर हाथों में तिरंगा लिए उत्साहित जनसमूह ने बहादुर विंग कमांडर अभिनंदन का भारत वापसी पर स्वागत किया, जबकि दूसरी ओर तिरंगे में लिपटी शहीद स्क्वाड्रन लीडर निनाद मांडवगणे की पार्थिव देह नासिक पहुंची। वहां का माहौल पूरी तरह गमगीन है। शुक्रवार को शहीद निनाद का अंतिम संस्कार पूर्ण राजकीय सम्मान के साथ किया गया। 
 
जम्मू के वडगाम इलाके में बुधवार सुबह 10 बज कर 10 मिनट पर भारतीय वायुसेना का हेलीकॉप्ट 'एमआई-17' हादसे का शिकार हो गया था और इसमें दो पायलट शहीद हो गए थे। इनमें एक निनाद भी थे। निनाद के परिवार में पत्नी के अलावा दो साल की मासूम बच्ची भी है। देर रात विशेष विमान से उनका पार्थिव शरीर नासिक एयरपोर्ट पहुंचा और शुक्रवार सुबह 8 बजे एयर ऑफिसर कमांडिंग समीर बोराडे ने शव परिजनों को सौंपा।
शहीद निनाद की पत्नी विजेता ने कहा कि मैं एक सैनिक की पत्नी हूं। उन्होंने कहा कि मेरी दो साल की बेटी है, बड़ी होकर अगर वो सेना में जाना चाहेगी तो मैं उसे नहीं रोकूंगी। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर राजनीति करते हुए युद्ध करना बहुत आसान है, लेकिन युद्ध आसान नहीं है। इससे होने वाले नुकसान के बारे में एक शहीद का परिवार ही जान सकता है। 

कौन हैं निनाद : स्क्वाड्रन लीडर निनाद को 24 दिसंबर 2009 में वायुसेना में कमीशन मिला। मैकेनिकल इंजीनियरिंग में ग्रेजुएड निनाद की शुरुआती शिक्षा भौंसले मिलेट्री अकादमी नासिक में हुई। वे HPT 32, Chetak, Mi8 , Mi17, Mi171v और Mi17 v5 हेलीकॉप्टरों में उड़ान भर चुके थे। नक्सल विरोधी अभियान में हिस्सेदारी कर चुके निनाद वर्तमान में जम्मू कश्मीर की राजधानी श्रीनगर में पदस्थ थे। 
 
राष्ट्रीय स्तर के हॉकी खिलाड़ी रह चुके निनाद ने विजेता से विवाह किया था और उनकी 2 साल की एक बेटी है। 27 फरवरी 2019 को स्क्वाड्रन लीडर निनाद ने देश के अपने जान कुर्बान कर दी। 

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख