suvichar
✕

SpiceJet की उड़ान में फिर खराबी, 24 दिन में 9वीं घटना

Updated: मंगलवार, 12 जुलाई 2022 (16:37 IST)
नई दिल्ली। स्पाइसजेट की दुबई-मदुरै उड़ान में सोमवार को बोइंग बी-737 विमान के अगले पहिए के ठीक से काम नहीं करने की वजह से देरी हुई। नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सोमवार की घटना स्पाइसजेट में गत 24 दिनों में विमान में तकनीकी खामी आने की 9वीं घटना है।
 
डीजीसीए ने 6 जुलाई को 19 जून से तब तक विमान में तकनीकी खामी की घटित 8 घटनाओं पर 'कारण बताओ' नोटिस जारी किया था। उड्डयन नियामक ने कहा था कि सस्ती सेवा प्रदाता कंपनी सुरक्षित, प्रभावी और विश्वसनीय हवाई सेवा मुहैया कराने में 'असफल' रही है।
 
डीजीसीए अधिकारी ने रेखांकित किया कि सोमवार को बोइंग बी-737 मैक्स विमान, जिसका पंजीकरण संख्या वीटी-एसजेडके है, से मंगलुरु-दुबई उड़ान का परिचालन किया जा रहा था। उन्होंने बताया कि विमान के उतरने के बाद इंजीनियर ने निरीक्षण किया और पाया कि अगले पहिए सामान्य से अधिक दबे हुए हैं।
 
अधिकारियों ने रेखांकित किया कि इंजीनियर ने इसके बाद विमान के उड़ान भरने की अनुमति नहीं देने का फैसला किया। उन्होंने बताया कि विमानन कंपनी ने दूसरा विमान मुंबई से दुबई के लिए रवाना किया ताकि उससे दुबई-मदुरै की उड़ान का परिचालन किया जा सके।
 
इस मामले पर स्पाइजेट के प्रवक्ता ने कहा कि 11 जुलाई 2022 को स्पाइजेट की उड़ान संख्या एसजी-23, जिसका परिचालन दुबई से मदुरै के लिए होता है, में आखिरी समय में तकनीकी खामी की वजह से देरी हुई। यात्रियों को भारत लाने के लिए तत्काल वैकल्पिक विमान को भेजा गया। प्रवक्ता ने बताया कि  किसी भी विमानन कंपनी की उड़ानों में देरी हो सकती है। विमान में सुरक्षा खामी संबंधी कोई घटना नहीं हुई।

Show comments

GST Council के बड़े फैसले, गिरफ्तारी की शक्ति हटेगी, अभियोजन की सीमा ₹5 करोड़ होगी, पेनल्टी भी घटेगी

ध्रुव राठी के बर्थडे पर छाया ‘10 अक्टूबर चलो दिल्ली’ का नारा, अभिजीत दीपके ने शेयर किया वीडियो

Nobel Prize 2026 : कनाडाई लेखिका Anne Carson को साहित्य का नोबेल पुरस्कार, प्राचीन परंपरा को आधुनिक साहित्य से जोड़ने के लिए सम्मान

iPhone खरीदने का शानदार मौका, Reliance Digital का बड़ा ऑफर, iPhone 15, 16 और 17 पर भारी छूट

Electric Scooter : इलेक्ट्रिक स्कूटर क्यों हैं भविष्य की सवारी? जानिए वो फायदे जिन्हें नजरअंदाज करना मुश्किल

सभी देखें

राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात के बाद राहुल गांधी बोले- उन्होंने 'वोट चोरी' के आरोपों को खारिज नहीं किया, सबूत मांगे

इंदौर में RE-2 रोड के लिए फिर हुई रिमूवल कार्रवाई, 130 बाधक मकानों पर निगम की कार्रवाई

लखनऊ में बाढ़ प्रभावितों तक नावों से पहुंच रहा खाना-राशन, 1,900 फूड पैकेट बांटे; ड्रोन से होगा छिड़काव

Chirag Paswan : आखिर कितनी ट्रेनों को रोकेंगे?’ दिल्ली में चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन से पहले चिराग पासवान का बयान

दिल्ली में CJP के प्रदर्शन में जाने वाले युवाओं को मध्यप्रदेश में रोका, भोपाल में बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी के बाहर NSUI का प्रदर्शन

अगला लेख