sundarkand

Weather Updates: दक्षिण-पश्चिम मानसून आगे बढ़ा, अनेक राज्यों में होगी व्यापक वर्षा

Updated: सोमवार, 26 जून 2023 (08:40 IST)
Weather Updates: दक्षिण-पश्चिम मानसून (Southwest Monsoon) अब मुंबई और महाराष्ट्र के बाकी हिस्सों, मध्यप्रदेश और उत्तरप्रदेश, दिल्ली, गुजरात के कुछ हिस्सों, राजस्थान और हरियाणा, उत्तराखंड के बाकी हिस्सों और हिमाचल प्रदेश के अधिकांश हिस्सों और जम्मू, कश्मीर और लद्दाख के कुछ और हिस्सों में आगे बढ़ गया है। निम्न दबाव का क्षेत्र उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी और उससे सटे उत्तरी ओडिशा और पश्चिम बंगाल तट पर है। चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र दक्षिणी उत्तरप्रदेश पर बना हुआ है।
 
पिछले 24 घंटों की मौसमी हलचल : पिछले 24 घंटों के दौरान तटीय कर्नाटक, कोंकण, ओडिशा के कुछ हिस्सों और उत्तरप्रदेश के कुछ इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश देखी गई। राजस्थान, अरुणाचल प्रदेश, तटीय आंध्रप्रदेश, महाराष्ट्र के अलग-अलग हिस्सों के साथ-साथ तेलंगाना के कुछ क्षेत्रों में मध्यम से भारी बारिश देखी गई। झारखंड, छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश आदि में हल्की से मध्यम बारिश हुई।
 
आज की संभावित गतिविधि : स्काईमेट के अनुसार आज सोमवार को पश्चिमी तट, ओडिशा, झारखंड, उत्तर-पश्चिम भारत, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ में व्यापक वर्षा होने की उम्मीद है। पूर्वोत्तर भारत में भी कुछ तीव्र बारिश देखने को मिल सकती है। पूर्वी भारत के कुछ हिस्सों के साथ-साथ उत्तर-पश्चिम भारत में भी कुछ अच्छी बारिश होने की संभावना है। तटीय आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, रायलसीमा, आंतरिक कर्नाटक, केरल, बिहार, पूर्वी उत्तरप्रदेश में बारिश और तूफान की आशंका है।
 
Edited by: Ravindra Gupta

Show comments

क्‍या अब सस्‍ती होगी चीनी, सरकार ने उठाया बड़ा कदम, यहां से आ रही शकर की खेप

कंगना रनौत के बयान पर बाबा रामदेव का पलटवार, बोले- ओछे लोगों पर टिप्पणी नहीं करना चाहता, पूरा देश जानता है मेरा योगदान

स्वाइन फ्लू को लेकर ICMR का बड़ा बयान, देश में नहीं मिला कोई नया वेरिएंट, जानिए कहां बढ़ रहे H1N1 के मरीज?

आरक्षण किसी की मांग पर खत्म नहीं किया जा सकता, चिराग पासवान का बड़ा बयान

NEW US Territory, होर्मुज पर ट्रंप का दावा, अमेरिका-ईरान टकराव ने बढ़ाई दुनिया की टेंशन

सभी देखें

LIVE: CM योगी का राहुल गांधी पर बड़ा हमला

Weather Update : 20 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, पहाड़ों में लैंडस्लाइड का खतरा; मछुआरों को समुद्र से दूर रहने की सलाह

त्योहारों से पहले प्याज ने रुलाया! नासिक में 76% बढ़े दाम, कई राज्यों में कीमतें दोगुनी

महाराष्ट्र के अमरावती में दर्दनाक हादसा: अस्पताल के NICU वार्ड में भीषण आग, धुएं में दम घुटने से 3 मासूमों की मौत

रक्षाबंधन पर 3.54 लाख रसोइयों को CM योगी का बड़ा तोहफा, मानदेय बढ़कर 3000 रुपए हुआ, 5 लाख का इलाज और बीमा सुरक्षा कवच

अगला लेख