ramcharitmanas

Weather Updates : दक्षिण-पश्चिम मानसून सक्रिय, IMD ने इन राज्यों में दी भारी बारिश की चेतावनी

Updated: सोमवार, 6 सितम्बर 2021 (08:26 IST)
नई दिल्ली। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कहा कि दक्षिण-पश्चिम मानसून के फिर से सक्रिय होने के साथ ही अगले 3 दिनों में दक्षिण, पश्चिम और उत्तर भारत के कई हिस्सों में भारी बारिश होने की संभावना है। आईएमडी ने कहा कि अगले 3  दिनों के दौरान कर्नाटक, तमिलनाडु और केरल में अलग-अलग जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है और इसके बाद तीव्रता में कमी आएगी।

ALSO READ: पंजाब में रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल, थमे 2000 बसों के पहिए
 
विभाग ने कहा कि संभावित निम्न दबाव क्षेत्र के पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने के कारण 7 सितंबर तक दक्षिण ओडिशा, तटीय आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, विदर्भ और दक्षिणी छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है।

ALSO READ: Afghanistan crisis : पंजशीर में लड़ रहे मसूद ने तालिबान के सामने युद्ध खत्म करने का प्रस्ताव रखा, UN के प्रतिनिधियों से मिले मुल्ला बरादर
 
विभाग ने कहा कि उत्तर मराठवाड़ा, उत्तर मध्य महाराष्ट्र, उत्तरी कोंकण और गुजरात के क्षेत्र में 7-9 सितंबर के दौरान वर्षा होने की संभावना है, वहीं 7-8 सितंबर के दौरान उत्तरी कोंकण में, 8 सितंबर को मध्य महाराष्ट्र और गुजरात क्षेत्र में और 7 सितंबर को तेलंगाना में अलग-अलग स्थानों पर अत्याधिक भारी वर्षा हो सकती है। इसी तरह 7-9 सितंबर के दौरान हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तरी पंजाब और जम्मू क्षेत्र और पूर्वी राजस्थान में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश के साथ उत्तर-पश्चिम भारत के अधिकतर हिस्सों में छिटपुट से भारी बारिश की संभावना है।

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख