sundarkand

‘सोनू मामा’ मोदी जी या सीएम से कह कर हमारे स्‍कूल की सड़क बनवा दीजिए

Updated: मंगलवार, 8 सितम्बर 2020 (14:31 IST)
लॉकडाउन के दौरान सोनू सूद गरीबों के मसीहा बन गए हैं। हर कोई उनके सामने मदद की गुहार लगा रहा है। कमाल की बात यह है कि जिसने भी सोनू से मदद मांगी, उन्‍हें तुरंत मिल गई। बस ट्व‍िटर पर एक मैसेज करने की जरुरत है सोनू सूद हाजिर हैं।

ऐसे में कुछ स्‍कूली बच्‍चों ने भी सोनू सूद से मदद मांगी है।

बच्चों का कहना है कि उनके गांव से स्कूल तक जाने वाली सड़क मिट्टी की है। बीच में दलदल और नदी है। ऐसे में स्‍कूल जाने में परेशानी होती है। सड़क बनाने के लिए वह लोग प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को लिख चुके हैं, लेकिन वो सड़क अब तक नहीं बन सकी है।

मध्यप्रदेश में रीवा जिले के एक स्कूल में पढ़ने वाले छोटे-छोटे बच्चों ने एक्टर सोनू सूद को मामा कहा और उनकी मदद करने के लिए कहा है। बच्चों ने सोनू सूद से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से उनके गांव में सड़क बनाने के लिए कहा है। स्कूल की छोटी छात्रा का कहना है कि गांव की सड़क से लिए प्रधानमंत्री कार्यालय और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को पत्र लिखा जा चुका है, लेकिन सड़क अभी तक नहीं बनी है।

एक समाचार चैनल के हाथ एक वीडियो लगा है। इस वीडियो में कई स्कूल बच्चे मिट्टी की सड़क पर खड़ें उनके घुटने से नीचे तक पानी आ रहा है। इसमें से एक छोटी छात्रा राज्य के मुख्यमंत्री को संबोधित करते हुए पत्र पढ़ रही है। बच्ची कहती है, ‘100 से ज्यादा बच्चे पास के गांव खारा में जाते हैं, पर मेरे गांव में खारा जाने के लिए जो सड़क है, वह मिट्टी की बनी हुई है। उसमें घुटने तक दलदल है और एक नदी भी है।

छात्रा आगे कहती है कि हम लोग रोज दलदल में गिर जाते हैं। कपड़ें और किताबें सब खराब हो जाती हैं। इसके बाद बच्चे सोनू से अपील करते हैं। सोनू सूद मामाजी आप बोल दें, ताकि हम बच्चे स्कूल तक जा सकें।

Show comments

Operation Sindoor : 88 घंटे के ऑपरेशन सिंदूर पर NSA अजीत डोभाल का बड़ा बयान, खोले रणनीति के राज

Google Gemini 3.7 Flash लॉन्च : कोडिंग से लेकर AI एजेंट तक, कई मोर्चों पर हुआ और ताकतवर

EPFO Higher Pension : ज्यादा पेंशन के लिए आवेदन किया है तो जानिए अब क्या करेगा EPFO, सरकार ने बताए 4 बड़े कदम

UAE में छिपा था 13 हजार करोड़ की ड्रग्स का आरोपी, NCB वीरेंद्र सिंह बसोया को भारत लाई, क्या बोले अमित शाह?

सोनम वांगचुक ने ‘दूसरी आजादी और क्रांति' का किया आह्वान! पूछा आधे सांसदों पर मुकदमे, फिर कैसे बनेगा विकसित भारत?

सभी देखें

Rahul Gandhi : मेलोनी समझकर तो नहीं पकड़ा था, राहुल गांधी के बयान पर मचा सियासी बवाल, विशेषाधिकार समिति का नोटिस

CM योगी पहुंचे अयोध्या, महंत रामचंद्र दास परमहंस को 23वीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि, विपक्ष पर साधा निशाना

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का राष्ट्र के नाम संबोधन, पेपर लीक पर लगेगी लगाम, परीक्षा व्यवस्था होगी पारदर्शी और भरोसेमंद

सावन मास में अयोध्या में श्रद्धालुओं का सैलाब, अब तक 35 लाख से ज्यादा लोग पहुंचे

Gallantry Awards 2026 : स्वतंत्रता दिवस 2026 से पहले राष्ट्रपति मुर्मू ने 78 वीरता पुरस्कारों को दी मंजूरी, 13 शहीदों को मरणोपरांत सम्मान

अगला लेख