शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Sonia Gandhi's personal secretary said, allegation of rape is an attempt to malign the image
Written By
Last Modified: मंगलवार, 28 जून 2022 (13:39 IST)

सोनिया गांधी के निजी सचिव ने कहा, दुष्कर्म के आरोप छवि खराब करने की कोशिश

Crime
नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के निजी सचिव पीपी माधवन ने अपने ऊपर लगे दुष्कर्म के आरोपों को गलत बताया है साथ ही कहा है कि यह आरोप राजनीतिक बदले की भावना से प्रेरित हैं। माधवन के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने एक महिला की शिकायत पर दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है। 
 
सोनिया के निजी सचिव 71 वर्षीय माधवन ने कहा है कि इन आरोपों का उद्देश्य राजनीतिक बदले की भावना से उनकी छवि को खराब करना है। राजधानी दिल्ली के उत्तम नगर थाने में एक दलित महिला ने उनके खिलाफ नौकरी का झांसा देकर छेड़छाड़ और दुष्कर्म की शिकायत की है। 
 
पुलिस ने इस मामले में माधवन पर बलात्कार की धारा 376 और जान से मारने की धमकी धारा 506 के तहत मामला दर्ज किया है। हालांकि उन्हें गिरफ्तार नहीं किया गया है। पुलिस के मुताबिक महिला का पति कांग्रेस कार्यालय में काम करता था और होर्डिंग लगाता था। साल 2020 में उसकी मृत्यु हो गई थी। इसके बाद महिला कांग्रेस कार्यालय में नौकरी मांगने गई थी। वहां उसकी मुलाकात माधवन से हुई थी। 
 
पुलिस के अनुसार महिला ने आरोप लगाया है कि आरोपी ने उसे नौकरी दिलाने के साथ ही शादी का वादा भी किया था। महिला का आरोप है कि आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया और इसके बारे में किसी को बताने पर गंभीर नतीजे भुगतने की चेतावनी दी थी। पुलिस ने माधवन को गिरफ्तार नहीं किया है, लेकिन महिला द्वारा लगाए गए आरोपों की जांच कर रही है। 
ये भी पढ़ें
इस देश मे लगा पानीपुरी पर प्रतिबंध, वजह हैरान कर देने वाली