dharma sangrah
✕

सोनिया गांधी बोलीं, मिलकर हराएंगे भाजपा को...

Updated: गुरुवार, 8 फ़रवरी 2018 (12:45 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस संसदीय दल की नेता सोनिया गांधी ने केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार पर तीखे हमले करते हुए कहा है कि पिछले चार साल के दौरान उसने कांग्रेस के पहले किए गए कार्यों को अपना बताने और खोखले दावों के सिवा कुछ नहीं किया। साथ ही दलितों, अल्संख्यकों एवं किसानों के कल्याण के लिए कोई भूमिका नहीं निभाई है।
 
श्रीमती गांधी ने कांग्रेस संसदीय दल की बैठक को संबाधित करते हुए गुरुवार को यहां कहा कि मोदी सरकार ने देश के सामाजिक ताने-बाने को छिन्न-भिन्न किया है और संवैधानिक संस्थाओं पर हमला कर उन्हें नुकसान पहुंचाया है।
 
उन्होंने कहा कि मोदी सरकार जिस तरीके से काम कर रही है वह देश हित में नहीं है और अगले आम चुनाव में समान विचारधारा वाली पार्टियों को एक साथ मिलकर भाजपा सरकार को हराना होगा।
 
श्रीमती गांधी ने कहा कि केंद्र सरकार के प्रति लोगों का रुझान कम हो रहा है और इसके संकेत गुजरात विधानसभा चुनाव तथा हाल ही में राजस्थान के उपचुनाव नतीजों से मिलते हैं। (वार्ता)

Show comments

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

सभी देखें

मणिपुर में जहरीली शराब का कहर, 10 लोगों की मौत, 100 से ज्यादा अस्पताल में भर्ती, CM ने मरीजों से की मुलाकात

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

UP में औद्योगिक विकास को मिलेगी नई रफ्तार, निवेशकों के लिए बनाई ये प्राथमिकताएं

UP में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ा अपडेट, 26 जनवरी तक मिलेंगे नियुक्ति पत्र; जानें कितनी भर्तियां पूरी और आगे क्या है योजना

यूपी की सवा करोड़ महिलाएं बनीं कारोबार की ताकत, स्वयं सहायता समूहों से बदल रही गांवों की तस्वीर; जानिए इनके ब्रांड्स की कहानी

अगला लेख