dharma sangrah

पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सोमनाथ चटर्जी का निधन

Updated: सोमवार, 13 अगस्त 2018 (10:20 IST)
कोलकाता। पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सोमनाथ चटर्जी का सोमवार को यहां निधन हो गया। वे 89 वर्ष के थे। चटर्जी कुछ समय से बीमार चल रहे थे और कुछ दिन पूर्व उन्हें यहां एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया था। रविवार सुबह उन्हें दिल का दौरा पड़ा था और उनकी हालत गंभीर हो गई थी। सोमवार सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली।
ALSO READ: सोमनाथ चटर्जी : प्रोफाइल
कम्युनिस्ट नेता सोमनाथ चटर्जी 2004 से 2009 तक लोकसभा के अध्यक्ष रहे। वे 2008 में तत्कालीन संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन सरकार ने जब अमेरिका के साथ परमाणु समझौता किया तो मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी ने सरकार से समर्थन वापस ले लिया था और चटर्जी से लोकसभा अध्यक्ष का पद छोड़ने को कहा था, लेकिन चटर्जी ने यह कहते हुए पद से हटने से इंकार कर दिया था कि लोकसभा अध्यक्ष के रूप में वे किसी पार्टी के साथ नहीं है। उसके बाद माकपा ने उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया था।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सोमनाथ चटर्जी के निधन पर शोक जताया है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि सोमनाथ चटर्जी भारतीय राजनीति के पुरोधा थे। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी सोमनाथ चटर्जी के निधन पर शोक व्यक्त किया।

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख