Daily Horoscope
✕

Weather Update: कहीं बारिश तो कहीं बर्फबारी का सिलसिला, दिल्ली सहित पूरे उत्तर भारत में ठंड का असर दिखने लगा

Updated: बुधवार, 25 अक्टूबर 2023 (08:55 IST)
Weather Update: भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने चक्रवाती तूफान (cyclonic storm) के चलते केरल में भारी बारिश (heavy rain) का अलर्ट जारी किया है। आईएमडी (IMD) ने अगले 4 दिनों तक तेज बारिश का अनुमान लगाया और आंधी-तूफान और बिजली कड़कने की भी चेतावनी जारी की है।
 
इसके साथ ही चेन्नई और तमिलनाडु के तटीय इलाके में भी मौसम बदलने की संभावना है। दिल्ली सहित पूरे उत्तर भारत में ठंड का असर दिखने लगा है। चक्रवाती तूफान (cyclonic storm) के 25 अक्टूबर की शाम को चटगांव के बीच बांग्लादेश तट को पार कर  सकता है।
 
अत्यंत गंभीर चक्रवात तेज 125 से 135 किमी प्रति घंटे से लेकर 150 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से अल ग़ैदा के दक्षिण में यमन तट को पार कर गया है। चक्रवाती तूफान हामून उत्तर पश्चिमी बंगाल की खाड़ी के ऊपर भीषण चक्रवाती तूफान में तब्दील हो गया है।
 
इसके उत्तर-पूर्व दिशा में बढ़ने की उम्मीद है और 25 अक्टूबर को दोपहर 12 से 3 बजे के बीच खेपुपारा और चटगांव के बीच बांग्लादेश तट को पार कर सकता है। भीषण चक्रवाती तूफान हामून से जुड़े चक्रवाती परिसंचरण से श्रीलंका तक एक ट्रफ रेखा फैली हुई है। पश्चिमी विक्षोभ को अफगानिस्तान के ऊपर एक चक्रवाती परिसंचरण के रूप में देखा जाता है।
 
पिछले 24 घंटों की मौसमी हलचल : पिछले 24 घंटों के दौरान केरल में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हुई। गंगीय पश्चिम बंगाल और ओडिशा तट पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक या दो तीव्र बारिश हुई। लक्षद्वीप और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश हुई। पूर्वोत्तर भारत के तमिलनाडु और हिमाचल प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों और दक्षिण-पूर्व राजस्थान में हल्की बारिश हुई।
 
आईएमडी ने देश के अन्य हिस्सों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान जताया है। राजधानी दिल्ली सहित पूरे उत्तर भारत में ठंड का असर दिखने लगा है। मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली और लखनऊ में आगामी 5 दिनों तक कोहरा बढ़ने वाला है। पंजाब, हरियाणा, बिहार, यूपी के कुछ इलाकों में बारिश की संभावना जताई गई है।
 
आज के मौसम की संभावित गतिविधि : स्काईमेट वेदर (skymet weather) आज बुधवार को ओडिशा के उत्तरी तट, गंगीय पश्चिम बंगाल और केरल में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश संभव है। मिजोरम और त्रिपुरा में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक या दो स्थानों पर तीव्र बारिश हो सकती है।
 
मणिपुर, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और लक्षद्वीप में हल्की से मध्यम बारिश संभव है। बिहार, झारखंड, आंतरिक ओडिशा, उपहिमालयी पश्चिम बंगाल और तटीय आंध्रप्रदेश में हल्की बारिश संभव है। पश्चिमी हिमालय पर छिटपुट हल्की बारिश संभव है।
 
Edited by: Ravindra Gupta

Show comments

'अयोध्या हुई हमारी, अब मथुरा की बारी', डिप्टी CM केशव मौर्य का बयान, UP 2027 चुनाव को लेकर आखिर क्या है भाजपा का प्लान

Hero की इलेक्ट्रिक कार, 2 सीट, कॉम्पैक्ट डिजाइन और पंख जैसे दरवाजे होंगे खासियत

Rahul Gandhi News : राहुल गांधी और INDIA गठबंधन ने सुप्रीम कोर्ट को सौंपे 48 सवाल, CEC ज्ञानेश कुमार से मांगा जवाब

Bilkis Bano Case: गैंगरेप और हत्या मामले में 2 दोषियों को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, 17 साल से जेल में थे बंद

Maruti की इस सस्ती कार के दीवाने हुए लोग, बिक्री आंकड़ों ने चौंकाया

सभी देखें

QUAD फोटो सेशन में BRICS जैसा वाकया, अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने थपथपाई PM मोदी की पीठ, वीडियो वायरल

राहुल गांधी का BJP-RSS को सत्‍यम शिवम सुंदरम मंत्र, मां सोनिया की किताब की ट्रोलिंग के बाद कहा, प्यार करना भी सीखें

Electric Scooters : VinFast के 3 सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, Ather, TVS और Bajaj को देंगे टक्कर, भारतीय बाजार में मचाएंगे तहलका

क्वाड सम्मेलन में डोनाल्ड ट्रंप ने की पीएम मोदी की तारीफ, बोले- वह एक सख्त व्यक्ति हैं

SIR पर चुनाव आयोग के दावों को याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, कहा- फैसलों पर सर्वसम्मति का कोई रिकॉर्ड नहीं

अगला लेख