Hanuman Chalisa
✕

Weather Prediction: अगले 24 घंटों में इन राज्यों में बर्फबारी, कहां गिरेगा पानी?

Updated: गुरुवार, 20 अक्टूबर 2022 (08:58 IST)
नई दिल्ली। अक्टूबर का महीने में तेजी से मौसम का मिजाज भी बदलने लगा है और बर्फबारी शुरू हो गई है। दूसरी ओर अक्टूबर में आफत की बारिश भी हो रही है। मैदानी इलाकों में बाढ़ तबाही मचा रही है तो वहीं पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी शुरू हो गई है और पारा नीचे गिरने लगा है। अनुमान लगाया जा रहा है कि इस बार ठंड जल्दी दस्तक देगी।
 
पहाड़ी राज्यों में जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में एक तरफ जहां बर्फबारी हो रही है तो वहीं अगले कुछ दिनों में मौसम बिगड़ने का आसार हैं। हिमाचल प्रदेश में अगले 3 दिनों तक मौसम खराब रहने की आशंका व्यक्त की गई है। मौसम विभाग ने कई इलाकों में गुरुवार तक बारिश तो ऊंची चोटियों पर बर्फबारी का पूर्वानुमान लगाया है।
 
चक्रवाती परिसंचरण के पश्चिम उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ने और 22 अक्टूबर तक एक डिप्रेशन में और बाद में पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक चक्रवात में केंद्रित होने की संभावना है। केरल और तमिलनाडु में वर्षा हुई।
 
उत्तरी अंडमान सागर के ऊपर एक चक्रवाती परिसंचरण है और तमिलनाडु के टत तक एक ट्रफ की रेखा दक्षिण पश्चिम बंगाल की खाड़ी से होते हुए जा रही है। एक दूसरी ट्रफ रेखा केरल के तट के पास से होती हुई मध्य पश्चिम अरब सागर तक पहुंच रही है। अन्य राज्यों में भी वर्षा की संभावना नजर आ रही है।

ALSO READ: Weather Update: कश्मीर से हिमाचल तक पहाड़ों पर बर्फबारी, कहां गिर रहा है पानी?
 
पिछले 24 घंटों की मौसमी हलचल : स्काईमेट के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान लक्षद्वीप और दक्षिण तमिलनाडु में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हुई। केरल, तमिलनाडु, तटीय आंध्रप्रदेश, आंतरिक ओडिशा के कुछ हिस्सों, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, आंतरिक कर्नाटक और मराठवाड़ा के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम वर्षा हुई। मेघालय, मणिपुर, मिजोरम, तेलंगाना, दक्षिण मध्यप्रदेश, कोंकण और गोवा, महाराष्ट्र और उत्तराखंड में हल्की बारिश हुई।
 
अगले 24 घंटों की गतिविधि : अगले 24 घंटों के दौरान लक्षद्वीप, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और आंतरिक कर्नाटक में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। विदर्भ, मध्य महाराष्ट्र, तमिलनाडु, आंध्रप्रदेश और तेलंगाना में हल्की से मध्यम बारिश संभव है।
 
गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, लद्दाख, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में हल्की बर्फबारी के साथ हल्की से मध्यम बारिश संभव है। उत्तराखंड में एक-दो जगहों पर हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है। नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, ओडिशा, छत्तीसगढ़ और विदर्भ में हल्की बारिश संभव है।
 
Edited by: Ravindra Gupta

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

हिमाचल में नकली दवाइयों की फैक्ट्री का भंडाफोड़, पाउडर और भूसी से बना रहे थे ब्रांडेड दवाएं, यूपी तक फैला नेटवर्क

EPFO : पीएफ के नियम में बड़ा बदलाव, अब 55 की उम्र से पहले 2 महीने में खाते से निकाल सकेंगे 90% पैसा

Yogi Adityanath : सपा के रोड शो में मासूम की हत्या, कई पीढ़ियां याद रखेंगी सजा, गोरखपुर में अखिलेश यादव पर बरसे CM योगी

PUC Certificate New Rules 2026 : बार-बार नहीं बनवाना होगा पीयूसी सर्टिफिकेट, जान लें नया नियम

'सपाइयों की उद्दंडता ने ली मासूम की जान', अखिलेश यादव पर बरसे ओम प्रकाश राजभर, मंदिर जाने को लेकर भी साधा निशाना

अगला लेख