suvichar

कश्मीर में फिर बर्फबारी, विमानों का परिचालन प्रभावित, -4 डिग्री तक पहुंचा श्रीनगर का तापमान

Updated: शनिवार, 9 जनवरी 2021 (13:34 IST)
श्रीनगर। जम्मू कश्मीर में श्रीनगर और घाटी के कुछ अन्य इलाकों में शनिवार को नए सिरे से बर्फबारी हुई, जिससे यहां हवाई अड्डे पर विमानों का परिचालन बाधित हुआ। श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से 4.0 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।
 
उन्होंने बताया कि ताजा बर्फबारी तड़के शुरू हुई। इस सप्ताह की शुरुआत में लगातार चार दिन तक बर्फबारी हुई, जिससे बाद हर ओर बर्फ की चादर नजर आई। अधिकारियों ने बताया कि सुबह 8.30 बजे तक श्रीनगर में चार इंच बर्फबारी हुई।
 
अधिकारियों ने बताया कि दक्षिण कश्मीर में कुलगाम में 5 इंच, अनंतनाग में 3, शोपियां में 3 और पुलवामा में 4 इंच बर्फबारी दर्ज की गई। उत्तर कश्मीर के बांदीपोरा में 2 इंच बर्फ गिरी वहीं मध्य कश्मीर के बडगाम और गांदेरबल जिलों में 3 इंच बर्फबारी हुई।
 
मौसम विभाग के कार्यालय ने शनिवार को जम्मू कश्मीर में दूर-दराज के स्थानों पर बहुत हल्की बारिश या बर्फबारी होने का पूर्वानुमान व्यक्त किया था।
 
अधिकारियों ने कहा कि ताजा बर्फबारी के कारण हवाई यातायात प्रभावित हुआ और श्रीनगर हवाई अड्डे से विमान परिचालन नहीं हुआ। रनवे पर बर्फ जमा होने के कारण विमान संचालन में बाधा आ रही है और इससे कई उड़ानों में देरी हुई है। कई उड़ानें रद्द भी की गई हैं।
 
उन्होंने कहा कि 260 किलोमीटर लंबा राजमार्ग इस सप्ताह की शुरुआत में भारी बर्फबारी और भूस्खलन के कारण बंद हो गया था, जिसे शुक्रवार को साफ कर दिया गया और सबसे पहले फंसे हुए वाहनों को जाने की अनुमति दी गई लेकिन यहां अभी किसी नए यातायात को अनुमति नहीं दी गई है। 
 

Show comments

SCO Summit : पाकिस्तान ने PM मोदी की फोटो की क्रॉप, वीडियो भी काटा, भारत ने दिखाया पूरा सच

Bristy Mukherjee Death : ममता बनर्जी की भतीजी बृष्टि मुखर्जी की मौत, घर में फंदे से लटका मिला शव, शिक्षक भर्ती मामले में गई थी नौकरी, जांच शुरू

NEET प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, दिल्ली समेत 5 राज्यों में FIR रद्द; CJP नहीं करेगी प्रोटेस्ट

Redmi Note 17 Pro Max 5G India Launch: भारत में जल्द दस्तक देगा Xiaomi का नया स्मार्टफोन, 10,000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये दमदार फीचर्स

नेपाल बाढ़ की तबाही का खौफनाक मंजर: एक घर के मलबे से मिले 23 शव, 4000 से ज्यादा लोग अब भी लापता

सभी देखें

Priya Adhikari कौन हैं , नेपाल बाढ़ के बीच 6 दिन में किए 100 रेस्क्यू मिशन, सैकड़ों जिंदगियां बचाईं

मथुरा में जन्माष्टमी पर्व को भव्य और दिव्य बनाने की तैयारियां अंतिम चरण में, भक्ति के साथ तकनीक का होगा संगम

सीएम डॉ. मोहन यादव ने 41 हजार करोड़ रुपये के कार्यों को दी स्वीकृति, जानें कैबिनेट ने और क्या-क्या लिए निर्णय?

India-Russia Defence Deal : भारत को S-500 और Su-57 की पेशकश, रूस ने बढ़ाया रक्षा सहयोग का हाथ

भोपाल में सीलिंग कार्रवाई के विरोध में सड़क पर उतरे व्यापारी, रोशनपुरा चौराहे पर किया चक्काजाम

अगला लेख