dharma sangrah
✕

Air India के विमान में निकला सांप, केरल से दुबई पहुंचा था प्‍लेन

Updated: शनिवार, 10 दिसंबर 2022 (23:43 IST)
नई दिल्ली। एयर इंडिया एक्सप्रेस के एक विमान के शनिवार को दुबई हवाई अड्डे पर उतरने के बाद उसके कार्गो होल्ड (मालवाहक क्षेत्र) में एक सांप मिला और विमानन नियामक डीजीसीए इस घटना की जांच कर रहा है।एयर इंडिया एक्सप्रेस का बी737-800 विमान कालीकट, केरल से आया था और यात्रियों को सुरक्षित विमान से उतार लिया गया था।

डीजीसीए के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। एयर इंडिया एक्सप्रेस का बी737-800 विमान कालीकट, केरल से आया था और यात्रियों को सुरक्षित विमान से उतार लिया गया था। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) के वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि दुबई हवाई अड्डे पर पहुंचने पर विमान के कार्गो होल्ड में एक सांप मिला, जिसके बाद हवाई अड्डे की अग्निशमन सेवाओं को भी इस बारे में सूचित किया गया।

यह ग्राउंड हैंडलिंग चूक का मामला है। अधिकारी ने बताया कि घटना की जांच की जाएगी और इस संबंध में उपयुक्त प्रवर्तन कार्रवाई की जाएगी। इस घटना के संबंध में टिप्पणी के लिए एयर इंडिया एक्सप्रेस के प्रवक्ता से संपर्क नहीं हो सका है। यात्रियों की संख्या के बारे में विवरण तत्काल पता नहीं चल सका है।
Edited By : Chetan Gour (भाषा)

Show comments

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

सभी देखें

UP में आयुष्मान अस्पतालों के ICU का होगा ऑडिट, योगी सरकार ने मरीजों की सुरक्षा के लिए उठाया बड़ा कदम

अयोध्या से जनकपुर धाम का सफर अब बेहद आसान, 28 नवंबर से आम यात्रियों के लिए दौड़ेगी सरयू-कमला एक्सप्रेस ट्रेन

सरयू-कमला एक्सप्रेस से रोटी-बेटी के रिश्ते को नई ऊर्जा : योगी

Jensen Huang दोबारा बनेंगे Nvidia के CEO, विवादों के बीच फिर संभालेंगे कंपनी की कमान, अमेरिकी सरकार ने दी हरी झंडी

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

अगला लेख